OnePlus Nord 4 फोन 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ जुलाई में होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 4 के बारे में इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि यह फोन OnePlus Ace 3V का ही रिब्रांडेड वर्जन बनकर मार्केट में आएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2024 11:52 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन जुलाई के तीसरे हफ्ते में मार्केट में आ सकता है।
  • फोन OnePlus Ace 3V का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
  • फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

OnePlus Nord 3 (फोटो में) के बाद अगला ए़डिशन OnePlus Nord 4 जल्द हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपनी स्मार्टफोन सीरीज Nord की चौथी किश्त में Nord CE 4 को लॉन्च कर चुकी है। इसी सीरीज में अभी Nord 4 और Nord CE 4 Lite का लॉन्च भी इसी साल संभावित है। Nord CE 4 Lite पिछले काफी दिनों से चर्चा में है, और यह फोन जून में ही मार्केट में दस्तक भी दे सकता है। लेकिन अब बड़ी खबर OnePlus Nord 4 को लेकर आई है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में बड़ा दावा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

OnePlus Nord 4 का लॉन्च काफी नजदीक बताया गया है। फोन एक महीने बाद लॉन्च होने की बात सामने आई है। SmartPrix की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन के लिए इन-पर्सन लॉन्च इवेंट आयोजित करने की प्लानिंग कर रही है। यहां तक कहा गया है कि यह फोन जुलाई के तीसरे हफ्ते में मार्केट में उतार दिया जाएगा। हालांकि यहां पर फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। 
Advertisement

OnePlus Nord 4 के बारे में इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि यह फोन OnePlus Ace 3V का ही रिब्रांडेड वर्जन बनकर मार्केट में आएगा। अगर ऐसा होता है तो फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन AMOLED पैनल से लैस होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। इसमें रिफ्रेश रेट 120Hz देखने को मिल सकता है, और डिस्प्ले में 2150 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से यह डिस्प्ले के भीतर ही आने वाले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आ सकता है जिस पर OxygenOS 14 की लेयर देखने को मिल सकती है। फोन में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस 5,500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर भी कैरी कर सकता है। रैम कैपिसिटी 16 जीबी की दी जा सकती है जबकि स्टोरेज क्षमता 512 जीबी तक देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसमें OIS सपोर्ट होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की कीमत 30 हजार से 32 हजार रुपये के बीच में हो सकती है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.