OnePlus Nord 4 में होगा मेटल बैक, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्चिंग जल्‍द

OnePlus Nord 4 में मेटल बॉडी ऑफर की जाती है, तो यह उसका बड़ा हाइलाइट होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 13:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 4 में मिल सकता है मेटल बैक
  • कई साल बाद कोई प्रमुख फोन कंपनी देगी मेटल बैक
  • 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा हो सकता है फोन में

OnePlus Nord 4 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Photo Credit: @saaaanjjjuuu

OnePlus Nord 4 Latest Update : चीनी कंपनी वनप्‍लस इस महीने की 16 तारीख को एक लॉन्‍च इवेंट करने जा रही है। ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए हो रहे इस इवेंट में कई प्रोडक्‍ट्स को पेश किया जा सकता है। इनमें OnePlus Nord 4, OnePlus Watch 2R और OnePlus Buds 3 Pro प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि नए नॉर्ड में मेटल का बैक हो सकता है। यह बदलाव इसलिए अहम है क्‍योंकि हाल के वर्षों में कंपनियों ने अपने स्‍मार्टफोन्‍स के बैक में विशेषरूप से पॉलिकार्बोनेट, ग्‍लास, लेदर या फ‍िर सिरेमिक मटीरियल को इस्‍तेमाल किया है। अगर OnePlus Nord 4 में मेटल बॉडी ऑफर की जाती है, तो यह उसका बड़ा हाइलाइट होगा।  

रिपोर्टों में दावा है कि OnePlus Nord 4 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि बैक कैमरे में वाला स्‍पेस ग्‍लास मटीरियल का होगा। बाकी पूरा बैक सिंगल पीस मेटल का बना होगा। फोन में डुअल कैमरा दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि नए मेटल बैक के अलावा यह फोन oneplus Ace 3V का रीब्रांड हो सकता है। 
 

OnePlus Nord 4 specifications 

OnePlus Nord 4 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो इसमें 6.74 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट कर सकता है। 120Hz का रिफ्रेश रेट इसमें मिलेगा और पीक ब्राइटनैस 2150 निट्स होगी। अगर इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया जाता है, तो उसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टाेरेज मिल सकता है। 

अपकमिंग नॉर्ड में 5500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जोकि 100 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा से लैस हो सकता है। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होगा। 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट सेंसर इसमें दिया जा सकता है। अन्‍य खूबियों के रूप में डुअल स्‍पीकर्स, आईआर ब्‍लास्‍टर जैसे फीचर हो सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.