OnePlus Nord 4 फोन, Pad 2 टैबलेट, Nord Buds 3 Pro ईयरबड्स होंगे 16 जुलाई को लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन इस इवेंट का सबसे चर्चित प्रोडक्ट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जुलाई 2024 10:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन इस इवेंट का सबसे चर्चित प्रोडक्ट होने वाला है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • फोन मेटेलिक सिल्वर कलर में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus Nord 4 फोन मेटल बॉडी के साथ आ सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus, 16 जुलाई को अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। जिनमें से OnePlus Nord 4 भी चर्चित फोन है। इसके साथ में कंपनी कई और प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है। आइए जानते हैं कौन से प्रोडक्ट्स अपकमिंग इवेंट में देखने को मिलने वाले हैं। 

OnePlus Nord 4
Advertisement
OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन इस इवेंट का सबसे चर्चित प्रोडक्ट है। फोन में पूरी मेटल बॉडी देखने को मिलने वाली है। लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 6.74 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह एक AMOLED पैनल होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 SoC है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के Sony IMX882 सेंसर से लैस होगा जो कि फोन का मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। अलर्ट स्लाइडर भी इस फोन में देखने को मिलने वाला है। 

फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन मेटेलिक सिल्वर कलर में लॉन्च हो सकता है। 

OnePlus Pad 2
OnePlus Pad 2 टैबलेट भी इस इवेंट में लॉन्च होने वाला है। इस टैबलेट में OnePlus Pad Pro जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। संभावित रूप से यह 12.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 3K रिजॉल्यूशन होगा। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। रियर में टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 9500mAh की बैटरी 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। 

OnePlus Nord Buds 3 Pro
Advertisement
OnePlus Nord Buds 3 Pro ईयरबड्स भी इस लॉन्च इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। ये अफॉर्डेबल ईयरबड्स होंगे। 

OnePlus Watch 2R
Advertisement
OnePlus Watch 2R स्मार्टवॉच भी कंपनी अपकमिंग इवेंट में पेश करने वाली है। यह Wear OS के साथ आने वाली है। इसका डिजाइन OnePlus Watch 2 के जैसा होगा जिसे कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच में ई-सिम सपोर्ट, और NFC सपोर्ट नहीं देखने को मिलेगा। इस इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इवेंट का समय 9 AM EDT (6:30 PM IST) रहेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  2. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  4. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  5. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  6. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  7. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  8. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  10. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.