OnePlus Nord 3 Launch Price: 16GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 3 का लॉन्च से पहले प्राइस लीक!

यह फोन Dimensity 9000 चिपसेट के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जून 2023 11:23 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • यह फोन Dimensity 9000 चिपसेट के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है।
  • पावर के लिए फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होकर आ सकता है

फोन को OnePlus Nord 2 (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

Photo Credit: Winfuture.de

OnePlus Nord 3 लॉन्च अब काफी नजदीक लग रहा है। कंपनी इससे पहले OnePlus Nord और OnePlus Nord 2 लॉन्च कर चुकी है। सीरीज के पहले दो स्मार्टफोन काफी पॉपुलर रहे हैं। इसलिए OnePlus Nord 3 से उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब इस फोन को लेकर एक और अपडेट सामने आ रहा है। OnePlus Nord 3 स्पेसिफिकेशन के बारे में लीक्स का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। अब OnePlus Nord 3 प्राइस और स्टोरेज वेरिएंट्स का भी खुलासा कर दिया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Nord 3 फोन लॉन्च जल्द घोषित हो सकता है। लॉन्च से पहले इसके प्राइस डिटेल्स सामने आ गए हैं। यह स्मार्टफोन यूरोप में रैम और स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर रोलैंड क्वांट के अनुसार, बेस मॉडल 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ बताया गया है। इसकी कीमत भी यहां बताई गई है। यह वेरिएंट 449 यूरो (लगभग 40,000 हजार रुपये) में पेश किया जा सकता है। जबकि एक वेरिएंट 16GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 549 यूरो (लगभग 48,500 रुपये) बताई गई है। 

Advertisement
यहां जो कीमत बताई गई है, यह अलग-अलग मार्केट्स के साथ अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए भारत को प्राइस सेंसिटिव मार्केट माना जाता है। इसलिए स्मार्टफोन कंपनियां यहां के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिवाइस की कीमत तय करती हैं। अन्य मार्केट्स के मुकाबले भारत में OnePlus Nord 3 लॉन्च कम कीमत में संभावित है। फोन के बारे में कंपनी ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इसके स्पेक्स आपको बता देते हैं। 
 

OnePlus Nord 3 specifications (expected)

OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का हो सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर साइड में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

यह फोन Dimensity 9000 चिपसेट के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है। पावर के लिए फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होकर आ सकता है जिसके साथ में 18W चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। एडवांस्ड फीचर्स में इसमें डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.