• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 3 5G : 16GB रैम वाला वनप्‍लस का नया नॉर्ड स्‍मार्टफोन कब होगा लॉन्‍च? जानें कीमत भी

OnePlus Nord 3 5G : 16GB रैम वाला वनप्‍लस का नया नॉर्ड स्‍मार्टफोन कब होगा लॉन्‍च? जानें कीमत भी

OnePlus Nord 3 5G : वनप्‍लस नॉर्ड 3 5जी स्‍मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसी अटकलें हैं कि यह OnePlus Ace 2V का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है।

OnePlus Nord 3 5G : 16GB रैम वाला वनप्‍लस का नया नॉर्ड स्‍मार्टफोन कब होगा लॉन्‍च? जानें कीमत भी

ऐसी उम्‍मीद है कि OnePlus Nord 3 5G स्‍मार्टफोन 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 12GB और 16GB रैम वेरिएंट में आएगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 5G की खूबियों का चला है पता
  • टिपस्टर योगेश बराड़ ने शेयर किए हैं स्‍पेसिफ‍िकेशंस
  • यूजर @realMlgmXyysd ने फोन की लाइव इमेजेस शेयर की
विज्ञापन
OnePlus Nord 3 5G (वनप्‍लस नॉर्ड 3 5जी) स्‍मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसी अटकलें हैं कि यह OnePlus Ace 2V का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है, जिसे कुछ समय पहले चीन में लाया गया था। ऐसी उम्‍मीद है कि Nord 3 5G फोन भारत में Nord 2 की जगह लेगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। अब एक नए लीक में OnePlus Nord 3 5G के लॉन्च टाइमलाइन, भारत में फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस सहित कई जानकारियों का पता चला है। एक लाइव इमेज भी लीक हुई है, जिससे इस स्‍मार्टफोन के डिजाइन का पता चलता है। 

टिपस्टर योगेश बराड़ (@heyitsyogesh) ने अपने ट्वीट में फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन, इंडिया लॉन्च की टाइमलाइन और प्राइस रेंज के बारे में बताया है। एक और ट्वीट में यूजर @realMlgmXyysd ने फोन की लाइव इमेजेस शेयर की हैं। 
oneplus

ऐसी उम्‍मीद है कि OnePlus Nord 3 5G स्‍मार्टफोन 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 12GB और 16GB रैम वेरिएंट में आएगा। फोन को जून में भारत में पेश किया जा सकता है। इसे OnePlus Ace 2V का रीब्रैंडेड वर्जन कहा जाता है। टिप्‍सटर के अनुसार, फोन की कीमत 30 से 32 हजार रुपये के बीच हो सकती है। लीक हुई लाइव तस्वीरों में फोन को ब्‍लैक कलर वेरिएंट में देखा गया है, जिसमें राउंडेड ऐज और थोड़ी मोटी चिन नजर आती है। 

OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट होने की उम्‍मीद है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन Android 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजन OS 13 पर चल सकता है।

बात करें कैमरों की तो Nord 3 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा बैक साइड में दिया जा सकता है यानी यह ट्रिपल रियर कैमरा फोन होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो पंच होल के अंदर होगा। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन में आईआर सेंसर और अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2772x1240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  2. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  3. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  8. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  9. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »