बड़े कैमरा मॉड्यूल और सैंडस्टोन फिनिश के साथ आ सकता है OnePlus Nord 2T

रेंडर से पता चलता है कि कैमरा मॉड्यूल में दो बड़ी रिंग होंगी। इनमें तीन रियर कैमरा सेंसर फ‍िट होंगे।

बड़े कैमरा मॉड्यूल और सैंडस्टोन फिनिश के साथ आ सकता है OnePlus Nord 2T

Photo Credit: 91Mobiles

वनप्लस का यह फोन अप्रैल या मई में इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन को लेकर किए जा रहे दावों से यह जानकारी सामने आई है
  • OnePlus Nord 2T के रेंडर 91Mobiles की एक रिपोर्ट में दिखाई दिए हैं
  • रेंडर से पता चलता है कि कैमरा मॉड्यूल में दो बड़ी रिंग होंगी
विज्ञापन
OnePlus Nord 2T स्‍मार्टफोन के बैक पैनल पर ‘क्लासिक OnePlus सैंडस्टोन फिनिश' की वापसी हो सकती है। फोन को लेकर किए जा रहे दावों से यह जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, फोन में तीन कैमरों के साथ बैक साइड में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। खबरें हैं कि OnePlus Nord 2T को इंडिया में टेस्‍ट किया जा रहा है। इसके टॉप लेफ्ट कॉर्नर में सेल्‍फी के लिए होल-पंच डिस्प्ले मिलने की उम्‍मीद है। इससे पहले खबर आई थी कि वनप्लस का यह फोन अप्रैल या मई में इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है। यह OnePlus Nord 2 की जगह लेगा।

OnePlus Nord 2T के रेंडर 91Mobiles की एक रिपोर्ट में दिखाई दिए हैं। फोन को एक रियर पैनल के साथ देखा गया है, जिसमें ब्लैक सैंडस्टोन फिनिश है। यह फ‍िनिश वैसी ही है, जैसी OnePlus One और OnePlus 2 स्मार्टफोन में दी गई थी। फोन के रियर पैनल में बड़ा कैमरा मॉड्यूल है। रेंडर से पता चलता है कि कैमरा मॉड्यूल में दो बड़ी रिंग होंगी। इनमें तीन रियर कैमरा सेंसर फ‍िट होंगे। ऊपर वाली रिंग में मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जबकि दूसरी रिंग में दो सेंसर होंगे। कैमरा रिंग के ठीक बगल में दो LED फ्लैश हैं। आमतौर पर फोन्‍स में एक ही LED फ्लैश होता है, लेकिन OnePlus Nord 2T इस मामले में बाकी से अलग होगा। वहीं, इसके डिस्प्ले में सेल्‍फी कैमरा को टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच कटआउट में फ‍िट किया जाएगा। 
 

OnePlus Nord 2T इंडिया में अनुमानित प्राइस 

एक रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस का यह फोन इंडिया में अप्रैल या मई में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 2T की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी।
 

OnePlus Nord 2T के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इस साल जनवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि OnePlus Nord 2T स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड OxygenOS 12 पर चलेगा। इसमें 6.43 इंच का फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम को सपोर्ट कर सकता है। 

OnePlus Nord 2T को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया जा सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की बात कही गई है। OnePlus Nord 2T में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज होगा। 4,500mAh की बैटरी वाला यह फोन 80W की SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »