• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस OnePlus Nord 2T 5G ले सकता एंट्री, सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर

50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस OnePlus Nord 2T 5G ले सकता एंट्री, सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर

OnePlus Nord 2T 5G मॉडल नंबर CPH2399 के साथ NBTC वेबसाइट पर नजर दिया है। लिस्टिंग से साफ हुआ है कि OnePlus Nord 2T 5G GSM, WCDMA LTE और NR नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।

50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस OnePlus Nord 2T 5G ले सकता एंट्री, सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 2T 5G जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
OnePlus जल्द ही मार्केट में OnePlus Nord 2T 5G को लॉन्च कर सकता है, क्योंकि यह स्मार्टफोन थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकॉम्युनिकेशन कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर नजर आया है। OnePlus Nord 2T 5G मार्केट में आने के बाद बीते साल भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की जगह ले सकता है। हाल ही में स्मार्टफोन Camera FV5  वेबसाइट समेत कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। लिस्टिंग में अपकमिंग OnePlus Nord 2T 5G पर 50 मेगापिक्सल का मैन सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो MediaTek Dimensity 1300 SoC पर काम कर सकता है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

जैसा कि शुरुआत में GSMArena ने देखा था कि OnePlus Nord 2T 5G मॉडल नंबर CPH2399 के साथ NBTC वेबसाइट पर नजर दिया है। लिस्टिंग से साफ हुआ है कि OnePlus Nord 2T 5G GSM, WCDMA LTE और NR नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। यह नया स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी में आने का संकेत है। NBTC लिस्टिंग से साफ हुआ है कि स्मार्टफोन चीन में बना है। हाल ही में वनप्लस नॉर्ड 2टी 5जी मॉडल नंबर CPH2399 के साथ TDRA, GCF सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म और कैमरा FV5 वेबसाइट पर देखा गया है जो एक लॉन्च की अफवाहों को तूल देता है। हालांकि वनप्लस ने अभी तक नॉर्ड 2टी 5जी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

OnePlus Nord 2T 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 12GB RAM दी जा सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें इस स्मार्टफोन में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाता है। कैमरा में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) दिया गया है। इसके अलावा दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा कैमरा दिया गया है और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम शूटर कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »