OnePlus Nord 2 5G में फिर आई आग लगने की शिकायत, यूज़र को आई गंभीर चोट

OnePlus Nord 2 में आग लगने की यह घटना महाराष्ट्र के धुले की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 15:24 IST
ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र के धुले में एक यूज़र की जेब में फटा OnePlus Nord 2 5G
  • आग लगने से फोन यूज़र की जांघ पर आई गंभीर चोट
  • OnePlus ने घटना को गंभीरता से लेने का आश्वाशन दिया

OnePlus Nord 2 5G की भारत में शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है

OnePlus Nord 2 में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। एक ट्विटर यूज़र ने वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्लास्ट होने और यूज़र को गंभीर चोट आने की जानकारी दी है। बता दें, पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी खबर है, जहां यूज़र ने Nord 2 स्मार्टफोन में अचानक आग लगने की शिकायत की है। इस घटना में फोन यूज़र के पैर पर गंभीर चाट भी आई है। शेयर की गई तस्वीरें आपको भी विचलित कर सकती हैं। हालांकि, OnePlus की ओर से बयान आया है कि कंपनी इस घटना को गंभीरता से लेती है और इसे लेकर पीड़ित से संपर्क किया जा चुका है।

OnePlus Nord 2 में आग लगने की यह घटना महाराष्ट्र के धुले की है। ट्विटर यूज़र सुहित शर्मा (@suhitrulz) ने आग लगने की इस घटना की जानकारी 3 नवंबर को पोस्ट के जरिए दी, जहां उन्होंने घटना के बाद की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नॉर्ड 2 के बाईं ओर में खराबी आई थी, जिसके कारण फोन में अचानक आग लगी।
 

फोन की हालत को देख कर साफ पता चलता है कि यह मामुली आग नहीं थी। स्मार्टफोन यूज़र की दायीं जांघ पर गंभीर चोट आई है, जिससे यह भी साफ हो जाता है कि आग लगने के समय OnePlus Nord 2 यूज़र की जींस की जेब में था।

ब्लास्ट को लेकर कंपनी द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया गया है। OnePlus ने कहा (अनुवादित) 'हम ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। हमारी टीम यूज़र के संपर्क में है और मामले की जांच के लिए हम जरूरी जानकारियां जुटा रहे हैं।' फोन में ब्लास्ट होने की वजह क्या थी, इसे लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

बताते चलें कि यह OnePlus Nord 2 में आग लगने की पहली घटना नही है। इससे पहले भी कई यूज़र्स इस मॉडल में आग लगने की शिकायत कर चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.