वकील के कोट में ब्लास्ट हुआ OnePlus Nord 2 5G फोन, कंपनी ने जारी किया बयान

गौरव गुलाटी का दावा है कि डिवाइस उनके कोट की जेब में था। उन्हें अचानक जेब की ओर से गर्मी का अहसास हुआ, जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपना कोट फेंक दिया और देखा कि कथित Nord 2 से धुआं निकल रहा था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2021 18:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 5G में आग लगने का यह दूसरा वाकिया है
  • हाल ही में बेंगलुरु की एक महिला ने की थी Nord 2 में आग लगने की शिकायत
  • लेटेस्ट हादसे में भी कंपनी ने जारी किया है बयान

OnePlus Nord 2 5G में आग लगने का यह दूसरा मामला है

इस महीने की शुरुआत में, भारत के बेंगलुरु में OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की खबर आई थी, जिसके लिए कंपनी ने बयान जारी किया था कि यह हादसा बाहरी कारणों से हुआ था। अब, भारत में ही एक और OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की खबर आई है। पीढ़ित पेशे से वकील हैं और उनके मुताबिक, यह हादसा कोर्ट में ही हुआ है। कंपनी ने हादसे को लेकर अपनी ओर से बयान भी जारी किया है। बता दें OnePlus Nord 2 कंपनी की ओर से लॉन्च लेटेस्ट फोन है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है।

पीढ़ित का नाम Gaurav Gulati है, जिन्होंने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि उसके नए OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट हुआ और आग लगी, जब वह अपने ऑफिस (कोर्ट चैंबर) में थे। उन्होंने हादसे के बाद की तस्वीरें भी साझा की। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद फोन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इनमें से एक तस्वीर में उनका कोट भी देखा जा सकता है, जो आग लगने से जल गया।
Advertisement

MySmartPrice के अनुसार, गौरव गुलाटी का दावा है कि डिवाइस उनके कोट की जेब में था। उन्हें अचानक जेब की ओर से गर्मी का अहसास हुआ, जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपना कोट फेंक दिया और देखा कि कथित Nord 2 से धुआं निकल रहा था और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। गुलाटी का कहना है कि फोन में ब्लास्ट भी हुआ। गुलाटी का दावा है कि डिवाइस चार्जिंग में नहीं था और हादसे के समय वह उसे इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।

रिपोर्ट आगे कहती है कि OnePlus ने गौरव से संपर्क किया है और उन्हें मोबाइल फोन को जमा करने को कहा है, लेकिन गौरव कानूनी रास्ता अपनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि वह इस हादसे की FIR दर्ज कराएंगे और Nord 2 की सेल को बैन करने की याचिका दायर करेंगे।
Advertisement

Gadgets 360 द्वारा पूछे जाने पर कंपनी ने जानकारी दी कि व्यक्ति ने डिवाइस की जांच के लिए डिवाइस को सौंपने से इनकार कर दिया। कंपनी ने कहा (अनुवादित) "कल शाम, एक व्यक्ति ने हमें ट्विटर पर वनप्लस नॉर्ड 2 के लिए एक कथित विस्फोट मामले के बारे में सूचित किया, और हमारी टीम ने दावे की वैधता को जांचने के लिए तुरंत इस व्यक्ति से संपर्क किया। हम यूज़र की सुरक्षा के लिए इस तरह के हर दावे को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हालांकि, डिवाइस को जांचने के लिए किए कई प्रयासों, जिसमें व्यक्ति के परिसर में जाकर व्यक्ति की उपस्थिति में इसकी जांच करना भी शामिल है, के बावजूद उन्होंने अब तक हमें सही जांच करने के अवसर से वंचित कर दिया है। ऐसी परिस्थितियों में, हमारे लिए इस दावे की वैधता को सत्यापित करना या मुआवजे के लिए व्यक्ति की मांगों को पूरा करना असंभव है।"
Advertisement

गुलाटी ने Gadgets 360 को बताया कि उन्होंने OnePlus टीम को फोन यूनिट देने से इनकार कर दिया था, जो उनके परिसर का दौरा किया था, क्योंकि उन्होंने इसे असंवेदनशील पाया और माना कि टीम फोन पर खराबी के सबूतों से छेड़-छाड़ कर सकती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.