OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी होगी। स्मार्टफोन्स के 25,000 रुपये से कम के सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus N6 में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी होगी
  • OnePlus N6 को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

Photo Credit: OnePlus

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का भारत में अफोर्डेबल सेगमेंट में एक स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी हाल ही में पेश किए गए OnePlus Nord CE 6 के समान होगी। OnePlus N6 में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2955 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी OnePlus N6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6100+ दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Android 16 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU हो सकता है। 

Geekbench पर OnePlus N6 को सिंगल-कोर टेस्ट में 788 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,993 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में इस स्मार्टफोन को 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी होगी। स्मार्टफोन्स के 25,000 रुपये से कम के सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है। भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus Nord CE 6 में भी समान कैपेसिटी की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 29,999 रुपये का है। आगामी स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। 

OnePlus N6 को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। हाल ही में OnePlus Nord CE6 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का है। OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट और  ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.