OnePlus करेगी बड़ा धमाका, 8000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी!

कथित रूप से कंपनी 8000mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में पेश करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 13:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 8000mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में पेश करने की तैयारी में है।
  • यह सब सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीकी की मदद से संभव हो रहा है।
  • बैटरी में सिलिकॉन कंटेंट अब 15% तक बढ़ चुका है।

OnePlus स्मार्टफोन बैटरी के मामले में बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

आधुनिक विज्ञान की मदद से स्मार्टफोन्स में टेक्नोलॉजी तेजी से विकसित हो रही है। अब कंपनियां खासतौर पर स्मार्टफोन में बैटरी क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ब्रांड जैसे OnePlus, Vivo, Xiaomi समेत अन्य भी बैटरी क्षमता के मामले में काफी आगे जा चुकी हैं। ये कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स में भारी कैपिसिटी वाली बैटरी देने लगी हैं, साथ ही बैटरी का साइज और भार कम होता जा रहा है। यह सब नई तकनीकी की मदद से संभव हो रहा है। OnePlus इस रेस में अब सबसे बड़ी छलांग लगा सकती है। खबर है कि कंपनी किसी स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी पर काम कर रही है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

OnePlus जल्द ही मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है। लेटेस्ट लीक की मानें तो कंपनी 8000mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से खुलासा करते हुए कहा गया है कि OnePlus बैटरी के मामले में बड़ा सरप्राइज दे सकती है। यह सब सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीकी की मदद से संभव हो रहा है। टिप्स्टर के अनुसार, बैटरी कैपिसिटी में यह बढ़ोत्तरी बैटरी में सिलिकॉन कंटेंट ज्यादा आने से देखी जा रही है। बैटरी में सिलिकॉन कंटेंट अब 15% तक बढ़ चुका है। इससे पहले यह 6% ही हुआ करता था। जैसा कि OnePlus Ace 3 Pro में देखने को मिला था। 
Advertisement

दरअसल सिलिकॉन कंटेंट बढ़ने से फायदा यह होता है कि सिलिकॉन कहीं ज्यादा लिथियम आयन को स्टोर करके रख सकता है। यह ग्रेफाइट की तुलना में कहीं ज्यादा आयन स्टोर कर लेता है। इसी कारण से चाइनीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में बैटरी कैपिसिटी लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि कंपनियां इसी तकनीक पर स्मार्टफोन बैटरियां बना रही हैं। कैपिसिटी के साथ ही बैटरी में फास्ट चार्जिंग क्षमता भी बढ़ रही है। अब ये बैटरियां 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग साधारणतया सपोर्ट कर लेती हैं। 

टिप्स्टर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, OnePlus के लिए नई बैटरी तकनीकी का जिम्मा Ouga Lab के पास है। यह Oppo और OnePlus के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट का काम करती है। हालांकि वनप्लस ने अधिकारिक रूप से इस तरह की डेवलपमेंट के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन स्मार्टफोन्स में लगातार बढ़ती बैटरी क्षमता इस बात का सबूत है कि जल्द ही बैटरी कैपिसिटी में एक और बड़ी छलांग कंपनी लगा सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.