• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13 यूजर्स के लिए खुशखबरी! Instagram कैमरा में मिलेगा Night Mode, ऐसे करें इस्तेमाल

OnePlus 13 यूजर्स के लिए खुशखबरी! Instagram कैमरा में मिलेगा Night Mode, ऐसे करें इस्तेमाल

यूजर्स Instagram के कैमरा ऐप में ही OnePlus 13 फोन का नाइट मोड इस्तेमाल कर सकेंगे।

OnePlus 13 यूजर्स के लिए खुशखबरी! Instagram कैमरा में मिलेगा Night Mode, ऐसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में अब यूजर्स के लिए Instagram पर पहले से बेहतर कैमरा एक्पीरियंस मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • Instagram के कैमरा ऐप में ही OnePlus 13 फोन का नाइट मोड
  • यह फीचर मल्टी प्रोसेसिंग तकनीक पर काम करता है
  • यह मल्टीपल एक्सपोजर को एकसाथ जोड़कर फोटो को रोशन करता है
विज्ञापन
OnePlus ने Instagram के साथ भागीदारी की है और ऐप में ही यूजर्स को कमाल का फोटोग्राफी फीचर दिया है। दरअसल कंपनी ने OnePlus 13 में यह फीचर उतारा है जिसके चलते Instagram ऐप में यूजर अब फोटोग्राफी करते समय नाइट मोड (Night Mode) का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी इंस्टाग्राम के भीतर ही रात के समय या कम रोशनी में अब यूजर पहले से बेहतर फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे। यह फीचर वनप्लस की मल्टीफ्रेम प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

OnePlus 13 में अब यूजर्स के लिए Instagram पर पहले से बेहतर कैमरा एक्पीरियंस मिलने वाला है। वनप्लस और इंस्टाग्राम ने भागीदारी के तहत नया फीचर पेश किया है जिसमें यूजर्स Instagram के कैमरा ऐप में ही OnePlus 13 फोन का नाइट मोड इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फीचर मल्टी प्रोसेसिंग तकनीक पर काम करता है जोकि मल्टीपल एक्सपोजर को एकसाथ जोड़कर फोटो को रोशन करता है, और नॉइज भी कम कर देता है। कम रोशनी में इंस्टाग्राम के कैमरा ऐप में खुद ही एक मून आइकन (moon icon) दिखाई देने लगता है जो बताता है कि नाइट मोड एक्टिवेट हो गया है। यूजर्स को फोटो लेते समय फोन को कुछ पल होल्ड रखना होगा और फोटो प्रोसेस हो जाएगी।  

कंपनी ने नाइट मोड के साथ फोटो लेकर इसे बिना नाइट मोड वाली फोटो के साथ तुलना करके दिखाया है। अंतर साफ देखा जा सकता है। बिना नाइट मोड के ली गई पिक्चर ग्रेनी और डार्क दिखती है। जबकि नाइट मोड के साथ ली गई फोटो क्लियर, चमकदार और कम नॉइज के साथ है। यह फीचर Instagram Story और रेगुलर पोस्ट के साथ भी काम करेगा। 

OnePlus ने हालांकि अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है कि कंपनी इस फीचर को OnePlus 13 के अलावा अन्य डिवाइसेज में भी लेकर आएगी। लेकिन कंपनी का कहना है कि यूजर्स के फीडबैक पर इसमें आने वाले समय में अपडेट्स होते रहेंगे। OnePlus की ओर से अप्रैल में OnePlus 13 Mini को भी लॉन्च किया जाना है। फोन में 6.3 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 6000mAh की बैटरी आ सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »