OnePlus ला रही नया फोल्डेबल फोन, सैमसंग और मोटोरोला को मिलेगी टक्कर

Oppo Find N में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.1 इंच की इनवर्ड फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.49 इंच कवर OLED डिस्प्ले दी गई है। यह Qualcomm Snapdragon 888 SoC पर काम करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 11:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ला रही है।
  • OnePlus का आगामी फोन Oppo के Find N जैसे कुछ फीचर्स से लैस हो सकता है।
  • OnePlus फोन का फोल्डिंग स्क्रीन हिंज मैकेनिज्म हो सकता है।
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। एक नए अपडेट में OnePlus के को-फाउंडर Pete Lau ने नाम और अन्य डिटेल्स को कंफर्म किए बिना एक फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे हिंट देते हुए शुक्रवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर की हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में Samsung के पास काफी ऑप्शन हैं। Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi Mix Fold 2 पेश किया था। Moto Razr 2022 को भी चीन में पेश किया जा जुका है। Oppo ने भी बीते साल के आखिर में Find N फोल्डेबल को पेश करके फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की।

पीट लाउ ने ट्विटर पर "आपको क्या लगता है कि यह क्या है?" टैगलाइन के साथ फोटो शेयर की। यह काफी हद तक आगामी OnePlus फोन का फोल्डिंग स्क्रीन हिंज मैकेनिज्म हो सकता है। हालांकि कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, यह काफी हद तक वनप्लस फोल्ड हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें यह Android 13 के साथ आ सकता है। वनप्लस ने अभी तक फोल्डेबल फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं प्रदान की है। हालांकि यह Oppo के Find N जैसे कुछ फीचर्स से लैस हो सकता है, जिसे दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए Oppo Find N में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.1 इंच की इनवर्ड फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.49 इंच कवर OLED डिस्प्ले दी गई है। यह Qualcomm Snapdragon 888 SoC पर काम करता है, जिसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। कैमरा के लिए Oppo Find N में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं बाहर की ओर 32 मेगापिक्सल कैमरा, इनर स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए 33W सुपरवूक वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) की एक रिपोर्ट के मुतताबिक, सैमसंग वर्तमान में फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर है। कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 को पेश किया। Huawei, Motorola और Xiaomi भी नए फोल्डेबल मॉडल पेश कर रही हैं। Huawei ने अपने Mate X और Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ स्पेस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि Xiaomi Mix Fold 2और Moto Razr 2022 ने हाल ही में चीन में शुरुआत की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus Foldable Phone, OnePlus, Oppo Find N

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने टाटा ग्रुप से हाथ मिलाया, भारत में बनेगा AI डेटा सेंटर
  2. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
  3. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. JioHotstar में ChatGPT की पावर! अब मूड के मुताबिक चुटकी में मिलेगा मनोरंजन, नया फीचर
  3. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
  4. Google लाया गजब फीचर, अब Gemini से फ्री में तैयार कर पाएंगे AI म्यूजिक
  5. ChatGPT मेकर OpenAI ने टाटा ग्रुप से हाथ मिलाया, भारत में बनेगा AI डेटा सेंटर
  6. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
  8. 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!
  9. राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं
  10. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.