• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Open लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 16GB रैम, 4805mAh बैटरी के साथ 19 अक्टूबर को इस कीमत में होगा लॉन्च!

OnePlus Open लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 16GB रैम, 4805mAh बैटरी के साथ 19 अक्टूबर को इस कीमत में होगा लॉन्च!

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा।

OnePlus Open लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 16GB रैम, 4805mAh बैटरी के साथ 19 अक्टूबर को इस कीमत में होगा लॉन्च!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को दस्तक दे रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा।
  • । फोन में 4,805mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बताई गई है।
विज्ञापन
OnePlus Open का लॉन्च 19 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। फोन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रहा है। यह भारत में भी 19 अक्टूबर को ही आ रहा है। फोल्डेबल फोन के कई टीजर कंपनी जारी कर चुकी है जिसमें इसका डिजाइन और लुक सामने आ चुका है। फोन लुभावने डिजाइन में दिख रहा है। अब लॉन्च से पहले इसके प्राइस डिटेल्स भी लीक हो गए हैं। स्पेसिफिकेशंस भी इससे पहले लीक हो चुके हैं। आइए जानते हैं अभी तक आई जानकारी के मुताबिक इस फोन में क्या कुछ खास मिलने वाला है। 

OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को दस्तक दे रहा है। लॉन्च इवेंट कंफर्म हो चुका है जिसकी पुष्टि OnePlus India अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कर चुकी है। लॉन्च इवेंट मुंबई में है जिसका समय शाम 7.30 बजे का रखा गया है। अब लॉन्च से पहले जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसके प्राइस डिटेल्स भी लीक कर दिए हैं। वनप्लस ओपन की भारत में कीमत (OnePlus Open price in India) Rs 1,39,999 बताई गई है। हालांकि यह कितनी रैम, और कितने जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट होगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। टिप्स्टर ने सेल डेट का खुलासा भी कर दिया है। जिसके मुताबिक वनप्लस ओपन की सेल 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। 

इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया था कि फोन 1,20,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च हो सकता है। उस लिहाज से टिप्स्टर का खुलासा यहां सच साबित होता दिख रहा है। अभी तक फोन के कई स्पेसिफिकेशंस भी लीक्स में सामने आ चुके हैं। 

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से यह 7.82 इंच के भीतरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि OLED पैनल होगा। बाहरी डिस्प्ले 6.31 इंच का बताया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। जिसके साथ 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरज देखने को मिल सकती है। रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर, और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर बताया गया है। फ्रंट में यह 32 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी कर सकता है। फोन में 4,805mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ बताई गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  3. iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  4. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  5. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  6. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  7. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  8. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  9. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  10. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »