• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Open भारत में आएगा 16GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ! 19 अक्टूबर के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

OnePlus Open भारत में आएगा 16GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ! 19 अक्टूबर के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के ऑफिशियल फोटो भी शेयर किए हैं।

OnePlus Open भारत में आएगा 16GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ! 19 अक्टूबर के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: X/@yabhishekhd

OnePlus Open दुनियाभर में कल, यानि 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus Open दुनियाभर में कल, यानि 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
  • फोन भारत में 16 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च।
  • कुछ मार्केट्स में यह 1TB तक स्टोरेज के साथ आने वाला है।
विज्ञापन
OnePlus लॉन्च 19 अक्टूबर को है। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही घंटे का समय रह गया है। ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। फोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल भी लीक हो चुके हैं। अब भारत में कंपनी इसका वेरिएंट किस कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च करने वाली है, इसका खुलासा भी एक टिप्स्टर ने कर दिया है। भारतीय वेरिएंट में 16GB तक रैम होने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

OnePlus Open दुनियाभर में कल, यानि 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा। भारत में भी फोन इसी दिन लॉन्च होने वाला है। एक जाने माने टिप्स्टर ने इसके भारतीय वेरिएंट के बारे में बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर मुकल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फोन भारत में 16 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ लॉन्च होने वाला है। वहीं, अब से पहले आईं रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि कुछ मार्केट्स में यह 1TB तक स्टोरेज के साथ आने वाला है। 

वहीं, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के ऑफिशियल फोटो भी शेयर किए हैं। यहां इसके दो कलर वेरिएंट बताए गए हैं। एक Emerald Eclipse कलर होगा, जबकि एक अन्य वेरिएंट Voyage Black में होगा। फोन के रियर में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल भी देखा जा सकता है। अभी तक इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो चुके हैं। आइए एक नजर इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस पर डालते हैं। 

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से यह 7.82 इंच के भीतरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि OLED पैनल होगा। यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। बाहरी डिस्प्ले 6.31 इंच का बताया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। जिसके साथ 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरज देखने को मिल सकती है। रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर बताया गया है। फ्रंट में यह 32 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी कर सकता है। फोन में 4,800mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ बताई गई है। भारत में इसकी कीमत 1,39,999 रुपये तक होने की बात सामने आई है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
डिस्प्ले7.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2,440x2,268 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »