OnePlus Fold और Oppo Find N3 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, एक जैसे होंगे डिजाइन और फीचर्स

OnePlus Fold और Oppo Find N3 में कथित तौर पर दो 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2023 19:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Fold और Oppo Find N3 पर कथित तौर पर काम चल रहा है।
  • OnePlus Fold में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Oppo Find N3 में 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Oppo Find N2 में 7.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

OnePlus Fold और Oppo Find N3 पर कथित तौर पर काम चल रहा है। दोनों एंड्रॉयड फोल्डेबल स्मार्टफोन भारतीय बाजार में इस साल दस्तक दे सकते हैं। वनप्लस ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में Cloud 11 इवेंट में खुलासा किया था, कहा था कि आगामी फोन 2023 की तीसरी तिमाही में आएगा। अब एक नई लीक सामने आई है, जिसमें पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन्स में समान स्पेसिफिकेशंस दिए जा सकते हैं। पिछली लीक में पता चला था कि दोनों स्मार्टफोन्स में Oppo Find X6 वाला कैमरा दिया जा सकता है जो कि 50 मेगापिक्सल का कैमर रियर कैमरा सेटअप है। इस साल पहले ही काफी बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसे कि Google Pixel Fold और Tecno Phantom V Fold नजर आ चुके हैं। यहां हम आपको OnePlus Fold और Oppo Find N3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिप्सटर योगेश बरार का हवाला देते हुए 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट से पता चला है कि आगामी OnePlus Fold और Oppo Find N3 डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के मामले में एक जैसे होने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि OnePlus Fold और Oppo Find N3 में 8 इंच की QHD+ OLED प्राइमरी डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। वहीं इनमें 6.5 इंच की फुल एचडी एक्सटरनल डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर काम करेंगे। स्टोरेज की बात करें तो इन दोनों फोन में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की संभावना है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus Fold में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा होगा। OnePlus Fold और Oppo Find N3 में कथित तौर पर दो 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा मिलेंगे। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो OnePlus Fold और Oppo Find N3 में 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

9.5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4821 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2208x1840 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.