• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus के तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर 10 हजार का डिस्काउंट

OnePlus के तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर 10 हजार का डिस्काउंट

OnePlus का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मौका बेहतर साबित हो सकता है।

OnePlus के तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर 10 हजार का डिस्काउंट

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 13 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

OnePlus का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मौका बेहतर साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स वनप्लस के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से लेकर, आधिकारिक वनप्लस साइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। इसके अलावा आप पुराना फोन एक्सचेंज में देकर भी अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको OnePlus 13 पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 13 Price & Offers


OnePlus 13 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 63,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जनवरी में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank और Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 59,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 44,350 रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।

OnePlus 13 Specifications

OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 213 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  2. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  3. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  4. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  6. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  10. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »