वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर इस शनिवार बैंगलुरु में खुलेगा

वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर इस शनिवार बैंगलुरु में खुलेगा
ख़ास बातें
  • 7 जनवरी को दोपहर 2 बजे पहला 'एक्सपीरियंस स्टोर' खोला जाएगा
  • वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर बैंगलुरु के ब्रिगेड रोड पर होगा
  • भारत में वनप्लस के स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलते हैं
विज्ञापन
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस ने भारत में अपना पहला ऑफलाइन एक्सपीरियंस स्टोर बैंगलुरु में खोला है। आखिरकार शाओमी जैसी अन्य चीनी कंपनियों के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए वनप्लस ने भारत के ऑफलाइन मार्केट में कदम रखने का फैसला किया है। नए वनप्लस स्टोर में ग्राहक कंपनी के हैंडसेट खरीदने से पहले उनकी जांच-पड़ताल कर पाएंगे। वनप्लस इंडिया इन स्टोर में आने वाले इच्छुक ग्राहकों को कुछ सरप्राइज भी देगी। संभव है कि आपको पीट और कार्ल से निजी तौर पर मिलने का मौका मिल जाए।

शुक्रवार को वनप्लस इंडिया ने पोस्ट जारी करके बताया कि कंपनी ऑफलाइन हो रही है। 7 जनवरी को दोपहर 2 बजे पहला 'एक्सपीरियंस स्टोर' खोला जाएगा। वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर बैंगलुरु के ब्रिगेड रोड पर होगा। बता दें कि भारत में वनप्लस के स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर मिलते हैं। हालांकि, कंपनी ने हाल में एक्सेसरी प्रोडक्ट के लिए अपनी ई-कॉमर्स साइट की शुरुआत की थी। ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए कंपनी जल्दी ही अपने प्रोडक्ट को ऑफलाइन मार्केट में भी बेचना शुरू करेगी जो अब तक सिर्फ अमेज़न इंडिया पर मिलते थे।

वनप्लस ने यह भी बताया है कि स्टोर खुलने के पहले दिन ग्राहकों को कार्ल और पीटी से मिलने का मौका भी मिल सकता है। वनप्लस ने पोस्ट में कहा है, "तीन लकी ग्राहकों को वनप्लस के ऑल एक्सेस पास मिलेंगे। इसके साथ उनके पास वनप्लस मर्चेंडाइज़ जीतने का मौका भी होगा।" कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आप वनप्लस ऑल एक्सेस वेबसाइट पर रजिस्टर भी कर सकते हैं।

पहले दिन वनप्लस इंडिया एक्सक्लूसिव लॉन्च डे ऑफर भी देगी। ये ऑफर वनप्लस 3टी के 64 और 128 जीबी गनमेटल व वनप्लस 3टी के 64 जीबी सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट के साथ उपलब्ध होंगे। इनके अलावा कई अन्य प्रोडक्ट भी ऑफर के साथ मिलेंगे। बता दें कि आप इन स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया से खरीद सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus India, Mobiles, OnePlus Store, Bengaluru, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »