वनप्लस दिवाली डैश सेल: OnePlus 5 पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर

वनप्लस ने दीवाली के मौके पर अपने फैंस के लिए दिवाली डैश 2017 सेल का ऐलान किया है। कंपनी दिवाली डैश सेल का आयोजन 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह सेल कंपनी के oneplusstore.in पर चलेगी। इस सेल के तहत ग्राहकों को वनप्लस 5 स्मार्टफोन खरीदने पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2017 14:31 IST
वनप्लस ने दीवाली के मौके पर अपने फैंस के लिए दिवाली डैश 2017 सेल का ऐलान किया है। कंपनी दिवाली डैश सेल का आयोजन 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह सेल कंपनी के oneplusstore.in पर चलेगी। इस सेल के तहत ग्राहकों को OnePlus 5 स्मार्टफोन खरीदने पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

इस साल के दिवाली डैश कैंपेन के तहत, वनप्लस ने हाल ही में ”The Perfect Partner for a #HappyDiwali” टाइटल नाम से दिवाली वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वनप्लस 5 स्मार्टफोन की ख़ूबियों को दिखाया गया है। बता दें कि कंपनी ने जून 2017 में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 लॉन्च किया था। दिवाली डैश 2017 सेल के तहत वनप्लस 5 खरीदने वाले यूज़र को कंपनी 1,199 रुपये की कीमत वाले बुलेट वी2 ईयरफोन और 990 रुपये की कीमत वाला सैंडस्टोन बैक कवर मुफ्त दे रही है। यह ऑफर वनप्लस 5 के 64 जीबी और 128 जीबी दोनों वेरिएंट पर मिलेगा।
Advertisement

वनप्लस 5 स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, स्लेट ग्रे और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। फोन में डुअल कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। भारत में वनप्लस 5 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है और इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलता है।

वनप्लस 5 में एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन, ऑक्सीजन ओएस स्किन के साथ एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। स्मार्टफोन में रियर पर 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं जबकि फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन का है। बैटरी की बात करें तो वनप्लस 5 में 3300 एमएएच बैटरी है जो क्विक चार्जिंग के लिए डैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.