OnePlus Concept One से उठा पर्दा, अपने आप 'छिप' जाते हैं रियर कैमरे

OnePlus का दावा है कि कॉनसेप्ट वन फोन में अब तक का सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। वनप्लस का कहना है कि यह ग्लास ऑपरेट होने में ना के बराबर पावर लेता है।

OnePlus Concept One से उठा पर्दा, अपने आप 'छिप' जाते हैं रियर कैमरे

OnePlus Concept One

ख़ास बातें
  • OnePlus ने फोन के मेटेरियल और टेक्सचर के साथ कुछ प्रयोग किए
  • OnePlus ने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया है
  • डिज़ाइन की प्रेरणा McLaren's 720S Spider स्पोर्ट्स कार से ली गई है
विज्ञापन
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपने Concept One स्मार्टफोन से सीईएस 2020 में पर्दा उठा लिया। इस फोन को मैकलेरन के साथ साझेदारी में डेवलप किया गया है। यह इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास पैनल के साथ आने वाला वाला पहला फोन है। यह एक ऐसा ग्लास पैनल जो रियर कैमरे को छिपाने में सक्षम है। OnePlus का दावा है कि ग्लास के ट्रांजिशन में 0.7 सेकेंड का वक्त लगता है। यह ब्लैक से पूरी तरह क्लियर हो जाता है। गौर करने वाली बात है कि कैमरा को भी एक्टिव होने में इससे ज़्यादा वक्त लगता है।

फोन के डिज़ाइन की प्रेरणा McLaren's 720S Spider स्पोर्ट्स कार से ली गई है। इसमें रिट्रेक्टेबल हार्ड टॉप है। इसमें भी इलेक्ट्रोक्रोमिक मेटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। फोन में पिछले हिस्से पर चमड़े का बैकपैनल है। यह McLaren की पहचान बन चुके पपाया ऑरेंज शेड में आता है। OnePlus ने स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया है। इस डिवाइस को लॉन्च करने की योजना के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब OnePlus ने फोन के मेटेरियल और टेक्सचर के साथ कुछ प्रयोग किया है। हम इससे पहले वनप्लस के फोन में बंबू, वुड, केवलार, एलकेनतारा, फ्रॉस्टेड ग्लास और सेरामिक फिनिश देख चुके हैं। कॉनसेप्ट वन फोन में खास किस्म का ग्लास सिर्फ रियर कैमरे वाले क्षेत्र में है। बाकी जगह पर चमड़ा मौज़ूद है। ग्लास में ऑर्गेनिक पार्टिकल है जो मौज़ूदा स्थित पर रिएक्ट कर निर्धारित स्थिति तक पहुंच जाता है। यही ग्लास पोलराइज़िंग फिल्टर का भी काम करता है। यह बेहद ही तेज़ रोशनी में कैमरे के काम आता है। इसे कैमरा ऐप के प्रो मोड में इंपलिमेंट किया गया है। इसकी मदद से कम आईएसओ और लंबे वक्त तक शटर को रोक कर रखा जा सकता है।

OnePlus का दावा है कि कॉनसेप्ट वन फोन में अब तक का सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। वनप्लस का कहना है कि यह ग्लास ऑपरेट होने में ना के बराबर पावर लेता है। OnePlus Concept One स्मार्टफोन को डिज़ाइन करने के लिए कंपनी ने McLaren के साथ साझेदारी की है। फोन का फ्रेम एल्यूमीनियम एलॉय का बना है। इसे नए वेपर डिपॉजिशन का ट्रीटमेंट मिला है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Concept One, CES, CES 2020
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »