OnePlus भी ला रही 6 इंच डिस्प्ले वाला कॉम्‍पैक्‍ट स्मार्टफोन! Samsung, Apple, Google को देगा टक्कर!

OnePlus की अपकमिंग Ace 5 सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ Ace 5 Pro मॉडल शामिल है, जो चीन के लिए एक्सक्लूसिव है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 19:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus अगले साल की दूसरी तिमाही में एक कॉम्पैक्ट फोन लॉन्च कर सकती है
  • 6.31-इंच डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है फोन
  • Oppo भी अपने Find X8 Mini को अगले साल की पहली तिमाही में पेश कर सकती है

Photo Credit: OnePlus

Oppo कथित तौर पर चीन के लिए एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप, Find X8 Mini पर काम कर रही है। वहीं, अफवाहें कहती हैं कि इसका सिस्टर ब्रांड OnePlus भी एक कॉम्पैक्ट फोन डेवलप कर रहा है। अब, एक टिप्सटर ने दावा किया है OnePlus कॉम्पैक्ट फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.31 इंच का फ्लैट डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। डिवाइस के 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। वहीं, Find X8 mini अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि इसमें Dimensity 9400 चिपसेट मिलेगा।

मंगलवार को चीन के पॉपुलर टिप्सटर ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि OnePlus Ace सीरीज का एक कॉन्पैक्ट (मिनी) फ्लैगशिप अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा और आज, 20 नवंबर को अपने लेटेस्ट पोस्ट में टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। दावा किया गया है कि अपकमिंग OnePlus कॉम्पैक्ट फोन में 6.31-इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी। फोन के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है।
Advertisement

फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि अपकमिंग OnePlus फोन को ग्लोबल मार्केट में किसी नंबर सीरीज (उदाहरण के लिए OnePlus 13 mini या 13R mini) के रूप में पेश किया जाएगा या बिल्कुल नए नाम से। OnePlus की अपकमिंग Ace 5 सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ Ace 5 Pro मॉडल शामिल है, जो चीन के लिए एक्सक्लूसिव है। वेनिला मॉडल के Snapdragon 8 Gen 3 और Pro के Snapdragon 8 Elite के साथ इस साल दिसंबर में लॉन्च होने की संभावना है।

जब एक वीबो यूजर ने टिप्सटर के पोस्ट में पूछा कि क्या वनप्लस का कॉम्पैक्ट फोन Find X8 Mini के साथ कंपीट करेगा, तो टिप्सटर ने कहा कि दोनों फोन में अलग-अलग चिपसेट होंगे। फिलहाल, Oppo के कॉम्पैक्ट फोन में मौजूद चिपसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि OnePlus डिवाइस Snapdragon 8 Elite के साथ आता है, तो ऐसा हो सकता है कि Oppo अपने फोन को MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9400 SoC के साथ पेश करे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.