OnePlus Ace 6, 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 165Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 सीरीज से होगा लैस

OnePlus कथित तौर पर OnePlus Ace 6 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसमें Ace 6 और Ace 6 Pro शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2025 16:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6, 6 Pro में 6.83 इंच की फ्लैट OLED 1.5K डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Ace 6, 6 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus Ace 6, 6 Pro में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

OnePlus Ace 5 में 6400mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus Ace 6 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसमें Ace 6 और Ace 6 Pro शामिल होने की उम्मीद है। बीते महीने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की लीक से पता चला था कि Ace 6 सीरीज के फोन में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही 7,800mAh की बड़ी बैटरी होगी। Ace 6 और Ace 6 Pro इस साल के आखिर से पहले चीन में लॉन्च होने की संभावना है। अब टिपस्टर ने Ace 6 सीरीज के एक फोन के बारे में नई जानकारी प्रदान की है। आइए OnePlus Ace 6 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Ace 6, 6 Pro Specifications


डिजिटल चैट स्टेशन की हालिया लीक में हुए खुलासे में OnePlus Ace 6 और 6 Pro दोनों शामिल हो सकते हैं, क्योंकि दोनों मॉडल के कई स्पेसिफिकेशन एक जैसे होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में अलग-अलग चिपसेट, बैटरी और कैमरा सेटअप थे, लेकिन अधिकतर अन्य स्पेसिफिकेशन एक जैसे थे। कंपनी Ace 6 और Ace 6 Pro के साथ भी ऐसा ही तरीका अपना सकती है। ऐसा अनुमान है कि Ace 6 को स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जबकि Ace 6 Pro में आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर मिल सकता है।
Advertisement

नई लीक से पता चला कि OnePlus Ace 6, 6 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.83 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर से लैस होगा। अपनी पिछली जनरेशन की तुलना में बड़ी बैटरी होगी। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम होगा, लेकिन अभी यह कंफर्म हुआ है कि इसमें IP68 रेटिंग होगी या नहीं। Ace 5 सीरीज की तरह Ace 6 Pro चीन के अलावा अन्य मार्केट में रिलीज नहीं हो सकता है। दूसरी ओर Ace 6 का मॉडिफाइड वर्जन अन्य बाजारों में OnePlus 15R के तौर पर पेश हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.