OnePlus Ace 5 Racing Edition में मिलेगी 7,100mAh की बड़ी बैटरी, आज लॉन्च हो रही है स्मार्टफोन सीरीज

Racing Edition सिर्फ बैटरी तक ही सीमित नहीं है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा और यह फोन MediaTek के Dimensity 9400e चिपसेट पर रन करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2025 17:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 Racing Edition में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी
  • Ace 5 Ultra की बात करें तो इसमें भी 6,700mAh की बैटरी दी गई है
  • Racing Edition MediaTek के Dimensity 9400e चिपसेट पर रन करेगा

OnePlus Ace 5 सीरीज में कुछ मॉडल्स पहले ही लॉन्च हो चुके हैं

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आज (27 मई) चीन में अपनी Ace 5 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन इवेंट से ठीक पहले कंपनी के चीन प्रेसिडेंट Li Jie ने दो अहम डिवाइसेज के बैटरी स्पेसिफिकेशन्स को कन्फर्म कर दिया है, और यह साफ है कि इस बार कंपनी बैटरी कैपेसिटी और परफॉर्मेंस पर फोकस कर रही है। खासकर अगर आप गेमिंग या हैवी यूज वाले यूजर हैं, तो Ace 5 Racing Edition आपकी नजर में आ सकता है।

कंपनी के मुताबिक OnePlus Ace 5 Racing Edition में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो कि ना सिर्फ Ace 5 की 6,415mAh बैटरी से बड़ी है, बल्कि OnePlus 13T जैसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप से भी ज्यादा (जो 6,260mAh की बैटरी के साथ आता है) है। Ace 5 Ultra की बात करें तो इसमें भी 6,700mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

Racing Edition सिर्फ बैटरी तक ही सीमित नहीं है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा और यह फोन MediaTek के Dimensity 9400e चिपसेट पर रन करेगा। स्टोरेज की बात करें तो यह 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज तक के कॉन्फिगरेशन में आ सकता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 2MP का सेकेंडरी लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।

वहीं OnePlus Ace 5 Ultra थोड़ा ज्यादा हाई-एंड लगता है। इसमें 6.83 इंच का 2800x1272 रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन Dimensity 9400+ चिप से लैस होगा। वेरिएंट्स में 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन हो सकते हैं। कैमरा कॉन्फिगरेशन 50MP+8MP रियर और 16MP फ्रंट।
Advertisement

खास बात यह है कि ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि OnePlus Ace 5 Ultra या Racing Edition में से कोई एक डिवाइस जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Nord 5 नाम से रीब्रांड होकर लॉन्च हो सकता है, जिसमें Dimensity 9400e और 7,000mAh बैटरी जैसे कॉन्फिग देखने को मिल सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.