Ace 5 के नाम से आ रही है OnePlus की अगली स्मार्टफोन सीरीज, जबरदस्त परफॉर्मेंस की दी गई गारंटी!

OnePlus Ace 5 सीरीज के दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Ace 5 Pro में Qualcomm फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 20:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus चीन के अध्यक्ष Li Jie ने अपकमिंग Ace सीरीज के नाम की पुष्टि की
  • Ace 5 सीरीज में परफॉर्मेंस में एक महत्वपूर्ण छलांग का भी संकेत दिया गया
  • Qualcomm फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है Ace 5 Pro

OnePlus Ace 3 (ऊपर फोटो में) को Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ पेश किया गया था

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro पिछले काफी समय से अफवाहों में हैं। दोनों स्मार्टफोन मॉडल के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स को एक के बाद एक ऑनलाइन लीक किया जा चुका है, लेकिन अभी तक BBK के स्वामित्व वाले ब्रांड ने सीरीज के नाम की पुष्टि नहीं की थी। OnePlus Ace 3 सीरीज के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अपकमिंग सीरीज Ace 4 के नाम से भी लॉन्च हो सकती है, लेकिन अब कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपकमिंग OnePlus सीरीज Ace 5 के नाम से लॉन्च होगी। यह भी कहा गया है कि इसमें पिछली सीरीज तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।

OnePlus चीन के अध्यक्ष Li Jie ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग Ace सीरीज के नाम की पुष्टि की। उन्होंने अपने वीबो पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग वनप्लस सीरीज Ace 5 के नाम से लॉन्च होगी। कंपनी ने फिलहाल 4 नंबर को छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। पोस्ट अपकमिंग Ace 5 सीरीज में परफॉर्मेंस में एक महत्वपूर्ण छलांग का भी संकेत देता है। दावा किया गया है कि फोन प्रतिस्पर्धियों से "लगभग एक पीढ़ी आगे" होंगे।

ली जी का पोस्ट कहता है (चीनी भाषा से अनुवादित), "हाल ही में, इंजीनियरों ने मुझे कुछ परफॉर्मेंट टेस्ट डेटा दिखाए और परिणाम बहुत रोमांचक थे। इसे लगभग समान ग्रेड के प्रोडक्ट के आगे एक अंतर-पीढ़ीगत परफॉर्मेंस कहा जा सकता है।"

बता दें कि OnePlus Ace 5 सीरीज के दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Ace 5 Pro में Qualcomm फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC होगा।

हालिया लीक्स का कहना है कि Ace 5 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78-इंच BOE X2 8T LTPO डिस्प्ले मिलेगा और हैंडसेट 50-मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर से लैस ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। वहीं, इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बैटरी मिलने की भी संभावना है।
Advertisement

दूसरी ओर, OnePlus Ace 5 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। प्रो मॉडल चाइनीज मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है, जबकि Ace 5 को भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के नाम से रीबैज किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  3. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  4. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  6. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  9. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  10. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.