OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro इस साल के अंत में होंगे लॉन्च! डिटेल्स लीक

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में कंपनी कई बड़े अपग्रेड कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 20:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में कंपनी कई बड़े अपग्रेड कर सकती है।
  • नए मॉडल्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • कंपनी सीरीज में बड़ी कैपिसिटी वाली सिलिकॉन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 कंपनी की Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स में अगला एडिशन हो सकता है। लेकिन रोचक बात यह है कि यहां पर OnePlus सीरीज में Ace 4 को स्किप करती नजर आ रही है। यानी Ace 3 के बाद अब सीधे Ace 5 को लॉन्च करने की तैयारी कंपनी कर रही है। यह खुलासा एक टिप्स्टर ने लेटेस्ट अपडेट में किया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में और क्या जानकारी लीक हुई है। 

OnePlus Ace 5 सीरीज को कंपनी इसी साल पेश कर सकती है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर इस संबंध में एक पोस्ट (via) शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को कंपनी साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। चीन में ये स्मार्टफोन संभावित टाइमलाइन से पहले ही लॉन्च हो सकते हैं। 
Advertisement

इससे पहले सीरीज में OnePlus Ace 3 को लॉन्च किया गया था जो कि Snapdragon 8 Gen 2 से लैस फोन है। यह 2023 की शुरुआत में आया था। सीरीज में सबसे आखिर में Ace 3 Pro लॉन्च हुआ जो जून 2024 में रिलीज किया गया। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है। 

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में कंपनी कई बड़े अपग्रेड कर सकती है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन में फ्लैगशिप चिपसेट देखने को मिल सकता है। कंपनी सीरीज में बड़ी कैपिसिटी वाली सिलिकॉन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा नए मॉडल्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
Advertisement

OnePlus Ace 5V के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह इस सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। OnePlus Ace 3 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के रूप में लॉन्च किया था। संभावना है कि Ace 5 को कंपनी OnePlus 13R के रूप में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर सकती है। OnePlus 13 सीरीज का लॉन्च 2025 की शुरुआत में संभावित है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  5. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  8. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  9. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  10. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.