OnePlus Ace 2V की बिक्री आज से शुरू, 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 16GB तक मिलेगी RAM

OnePlus ने कुछ दिनों पहले OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 11:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन की बिक्री चीन में आज से शुरू हो गई है।
  • OnePlus Ace 2V के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 yuan है।
  • OnePlus ने कुछ दिनों पहले OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

OnePlus Ace 2V में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने कुछ दिनों पहले OnePlus Ace 2V स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Ace 2V  में 2772 x 1240 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz  रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है। 64 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा के साथ इसमें 8 और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा भी हैं। यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Ace 2V की कीमत और बिक्री


Advertisement
OnePlus Ace 2V के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 yuan (लगभग 27,366 रुपये), 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 yuan (लगभग 29,747 रुपये) और टॉप एंड 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 yuan (लगभग 33,318 रुपये) है।
 

OnePlus Ace 2V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में OnePlus Ace 2V में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्‍शन के साथ आती है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13 पर चलता है। OnePlus के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो मार्च में लॉन्च हुए OnePlus Ace 2V में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, Beidou, Glonass, Galileo, GPS, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, एनएफसी और USB टाइप C पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि बैटरी 32 मिनट से भी कम समय में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.