50MP कैमरा, 65W चार्जिंग सपोर्ट और 12GB रैम के साथ आएगा OnePlus 9RT फोन, स्पेसिफिकेशन लीक!

टिप्सटर के स्पेसिफिकेशन के अलावा, गीकबेंक लिस्टिंग में OnePlus MT2110 से जुड़ी जानकारी सामने आई है जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह फोन OnePlus 9RT हो सकता है। लिस्टिंग में फोन एंड्रॉयड 11 और 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2021 17:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशन वीबो पर हुए लीक
  • वनप्लस 9आरटी में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर
  • OnePlus 9RT Join Edition दूसरे प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च
OnePlus 9RT स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा। नए OnePlus स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन भारत और चीन में इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। यह पिछली रिपोर्ट से अलग है जिसमें कहा गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। गीकबेंच लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 870 के बजाय स्नैपड्रैगन 888 का इशारा मिला था। इसके अलावा, वनप्लस को लेकर यह भी खबरें है कि OnePlus 9RT Joint Edition पर भी काम चल रहा है, जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।  
 

OnePlus 9RT specifications (expected)

टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर OnePlus 9RT स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की है। टिप्सटर के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 पर काम करेगा। इसमें फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिज़ाइन दिया जाएगा, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। वनप्लस 9आरटी फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, नया OnePlus फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro में शामिल सेंसर के समान होगा। नए वनप्लस मॉडल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल हो सकता है।   

टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि वनप्लस 9आरटी में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता OnePlus 9R के समान प्रतीत होती है।
Advertisement

टिप्सटर के स्पेसिफिकेशन के अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग में OnePlus MT2110 से जुड़ी जानकारी सामने आई है जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह फोन OnePlus 9RT हो सकता है। लिस्टिंग में फोन एंड्रॉयड 11 और 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट है। इससे यह भी संकेत मिलते हैं कि वनप्लस फोन का मदरबोर्ड “lahaina” होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का कोडनेम है। स्नैपड्रैगन 870 का कोडनेम “kona” है।

कहा जा रहा है कि कंपनी स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस एक नया मॉडल लेकर आने वाली है। MyDrivers की रिपोर्ट में चीनी रिपोर्ट का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि कंपनी इन दिनों OnePlus 9RT Joint Edition पर काम कर रही है, जिसके साथ स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिल सकता है। यह फोन एक्सल्यूसिवली चीन में 11 नवंबर शॉपिंग फेस्टिवल Singles' Day के दौरान पेश किया जा सकता है।
Advertisement

रेगुलर वनप्लस 9आरटी फोन 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन आधिकारिक ऐलान से पहले यह फोन कथित रूप से चीन और भारत दोनों की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • Bad
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • Bad
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.