50MP कैमरा के साथ लॉन्‍च हुआ OnePlus 9RT, OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स भी आए

OnePlus Buds Z2 की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। इसे 18 जनवरी से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 19:01 IST
ख़ास बातें
  • शुक्रवार को कंपनी के विंटर एडिशन लॉन्च इवेंट में इसे पेश किया गया
  • कंपनी ने 8GB+256GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन को लॉन्‍च नहीं किया है
  • OnePlus 9RT हैकर ब्लैक और नैनो सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा

OnePlus 9RT में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत है।

OnePlus 9RT स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। शुक्रवार को कंपनी के विंटर एडिशन लॉन्च इवेंट में इसे पेश किया गया। वनप्लस 9 सीरीज की यह डिवाइस इसके नेक्‍स्‍ट जेन ‘वनप्लस 10' स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद आई है। OnePlus 9RT में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत है। फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी ने OnePlus Buds Z2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। ये एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ आते हैं।
 

OnePlus 9RT, OnePlus Buds Z2 के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

इंडिया में OnePlus 9RT की कीमत 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 42,999 रुपये है। इसका 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट 46,999 रुपये का है। कंपनी ने भारत में 8GB+256GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन ऑफर नहीं किया है। 
Advertisement

OnePlus 9RT हैकर ब्लैक और नैनो सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, रिटेल स्टोर और Amazon से खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन को एमेजॉन पर ग्रेट इंडियन रिपब्लिक डे सेल के दौरान 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए जाएगा।

वहीं, OnePlus Buds Z2 की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। इसे 18 जनवरी से एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट और पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह ब्लैक और वाइट कलर ऑप्‍शन में आएगा।  
Advertisement
 

OnePlus 9RT के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

OnePlus 9RT स्‍मार्टफोन Android 11 पर चलता है। इस पर कंपनी के OxygenOS 11 की लेयर है। यह स्‍मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से पावर किया गया है। फोन में कंपनी की ‘स्पेस कूलिंग' तकनीक भी दी गई है।

OnePlus 9RT में 6.62 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले है। यह 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वनप्लस के अनुसार, डिस्प्ले में 1,300Hz का टच सैंपलिंग रेट है और यह HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें Sony IMX766 सेंसर है। मेन सेंसर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन का सपोर्ट है। यह 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। OnePlus 9RT में 123 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ वाइड एंगल कैमरा भी है साथ में  2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इस फोन को 4,500mAh की बैटरी से पैक किया गया है, जो USB टाइप-C पोर्ट और 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी हैं। डिवाइस का वजन 198.5 ग्राम है।
Advertisement
 

OnePlus Buds Z2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स में 11mm के डायनेमिक ड्राइवर्स हैं। ये ईयरबड्स 40dB तक आवाज के लिए ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी है, जो 94ms की कम लेटेंसी देते हैं। इसके पुराने वर्जन OnePlus Buds Z में 103ms की लेटेंसी है। इन ईयरबड्स में तीन इनबिल्ट माइक्रोफोन हैं। वनप्लस के मुताबिक, नए ईयरबड्स में नया ट्रांसपेरेंसी मोड है, जो यूजर्स को आसपास की आवाज सुनने की सुविधा देता है। इन्‍हें IP55 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि ये काफी हद तक धूल और पानी से बचे रहेंगे। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स 7 घंटों का प्‍लेबैक देते हैं, जबक‍ि चार्जिंग केस की कुल बैटरी लाइफ 38 घंटों की है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.