OnePlus 9R को मिल रहा OxygenOS 13.1 अपडेट, जानें क्या होगा खास

OnePlus 9R में 6.5 इंच की फ्लूइड एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9R में 6.5 इंच की फ्लूइड एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 9R के रियर में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • OnePlus 9R में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 9R 5G में 6.5 इंच की फ्लूइड एमोलेड FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने कई डिवाइसेज में OxygenOS 13.1अपडेट किया है। अब दो जनरेशन पुराने OnePlus 9R को भी अपडेट मिल रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत के यूजर्स के लिए OnePlus 9R के लिए ऑक्सीजनओएस 13.1.0.581 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। सॉफ्टवेयर अपडेट फर्मवेयर वर्जन LE2101_13.1.0.581(EX01) के साथ आता है। जून 2023 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच के साथ-साथ कुछ सिस्टम बेस्ड अपडेट भी लेकर आया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 9R में OxygenOS 13.1.0.581 अपडेट से हुए ये बदलाव:
सिस्टम सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए जून 2023 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच इंटीग्रेटेड है।
स्टेबिलिटी में सुधार के लिए एनएफसी फंक्शन कंपेटिबिलिटी में विस्तार हुआ है।

नया OTA अपडेट कई स्टेज में जारी किया जाएगा। शुरुआत में लिमिटेड यूजर्स को अपडेट मिलेगा। इसके बाद आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर जारी होगा। आपको बता दें कि वनप्लस, OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 स्मार्टफोन को ग्लोबल स्तर पर पेश करने की तैयारी कर रहा है। ये दोनों फोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 13.1 से लैस होंगे।


Advertisement
OnePlus 9R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 9R में 6.5 इंच की फ्लूइड एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 9R के रियर में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 5 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एफ/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.