12GB तक रैम के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 9 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन OnePlus 9R, जानें कीमत

OnePlus 9R के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 43,999 रुपये है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2021 21:28 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9R को भारत के लिए लॉन्च कर दिया गया है
  • फोन की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 870 चिपसेट से लैस आता है वनप्लस फोन

OnePlus 9R की भारत में कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के साथ कंपनी ने भारत के लिए खास OnePlus 9R स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि सीरीज़ का सबसे सस्ता मॉडल यूज़र्स को कम कीमत में फ्लैगशिप अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। OnePlus 9R Android 11 पर चलता है और अन्य दोनों फोन की तरह 120Hz एमोलेड डिस्प्ले से लैस आता है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 870 चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। आइए जानते हैं OnePlus 9R की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
 

OnePlus 9R price in India

OnePlus 9R के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 43,999 रुपये है। वनप्लस 9आर को कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। फोन के प्री-ऑर्डर अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement

OnePlus ने सीरीज़ में OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro को भी लॉन्च किया है, जो जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। इनकी कीमतों और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें।
 

OnePlus 9R specifications

डुअल सिम (नैनो) वनप्लस 9आर Android 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपल रेट वाले वाले 6.5 इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल HDR 10+ सर्टिफाइड है और 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। OnePlus 9R में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट मिलता है, जिसे X55 5G मॉडल, 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

OnePlus 9R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एफ/1.7 अपर्चर, OIS और EIS सपोर्ट वाले 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर से लैस आता है। सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस है। कैमरा 30/60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसमें 480fps पर 720p और 240fps पर 1080p सुपर स्लो-मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर मिलता है।

फोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है। OnePlus 9R में 4,500mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग (Warp Charge 65T) सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, 2x2 MIMO, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC, GPS (L1+L5 डुअल बैंड), GLONASS, Galileo (E1+E5a डुअल बैंड), Beidou, A-GPS विकल्प मिलते हैं। दुर्भाग्य से फोन में 3.5mm हेडफोन पोर्ट की मौजूदगी नहीं है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, नॉयस कैंसलेशन सपोर्ट, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी शामिल हैं। इसका डायमेंशन 161x74.1x8.4mm और वज़न 189 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.