OnePlus 9 Lite स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च: रिपोर्ट

OnePlus 9 की कीमत $700 से $800 (51,500 रुपये से 58,800 रुपये) के बीच हो सकती है। इस सीरीज़ के प्रीमियम मॉडल OnePlus 9 Pro की कीमत $150 से $200 (लगभग 11,000 रुपये से 14,700 रुपये) के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2020 13:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Lite सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन हो सकता है
  • पहले कहा जा रहा था वनप्लस 9 लाइट का नाम OnePlus 9E होगा
  • वनप्लस 9 लाइट की कीमत $600 (लगभग 44,100 रुपये) हो सकती है

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं

OnePlus 9 Lite स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च तारीख का खुलासा नई लीक के जरिए हो गया है। वनप्लस 9 OnePlus की अगली फ्लैगशिप सीरीज़ हो सकती है और कहा जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे। नई फ्लैगशिप सीरीज़ अगले साल लॉन्च की जाएगी। इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन मॉडल का नाम OnePlus 9E होगा। वहीं अब फ्रेश लीक के अनुसार तीसरे मॉडल का नाम वनप्लस 9ई नहीं बल्कि OnePlus 9 Lite होगा। पुरानी लीक्स की मानें, तो यह फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।

Android Central ने सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में जानकारी दी है कि OnePlus 9 Lite स्मार्टफोन OnePlus 9 सीरीज़ का तीसरा मॉडल होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा न कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के। हालांकि, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आएंगे। रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि सीरीज़ का तीसरे मॉडल 'लाइट' वेरिएंट की कीमत वनप्लस 9 सीरीज़ के बाकि दो मॉडल्स से ज्यादा आकर्षित होगी।  

तीन मॉडल्स के लॉन्च के साथ वनप्लस अपनी दो-मॉडल सीरीज़ वाली रणनीति को शिफ्ट करने की दिशा में मन बनाती प्रतीत हो रही है, जो कि पिछले साल OnePlus 7 Pro के साथ शुरू हुई थी। यदि नई रिपोर्ट पर विश्वास किया जा सके, तो वनप्लस आगे भी अपनी सीरीज़ में ग्राहकों के लिए कई विकल्प पेश कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी संकेत मिलते हैं कि वनप्लस 9 लाइट की कीमत $600 (लगभग 44,100 रुपये) हो सकती है। वहीं, वनप्लस 9 की कीमत $700 से $800 (51,500 रुपये से 58,800 रुपये) के बीच हो सकती है। इस सीरीज़ के प्रीमियम मॉडल वनप्लस 9 प्रो की कीमत $150 से $200 (लगभग 11,000 रुपये से 14,700 रुपये) के बीच हो सकती है। फिलहाल, वनप्लस ने तीसरे मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, ऐसे में हम आपको यह खबर केवल मनोरंज़न के हिसाब से लेने की सलाह देंगे।

वनप्लस 9 सीरीज़ साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.