OnePlus 9 5G के अनोखे ट्रिपल रियर कैमरा की मिली झलक, लाइव तस्वीरें लीक

वनप्लस 9 सीरीज़ में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9E जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि वनप्लस ने फिलहाल आधिकारिक रूप से आगामी सीरीज़ के लिए कोई जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2020 18:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 5G की कथित लाइव तस्वीर में दिखा फ्लैट डिस्प्ले
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में मौजूद है दो बड़े सेंसर
  • पुरानी लीक के अनुसार वनप्लस 9 फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा

खबरों की मानें तो कंपनी मार्च 2021 में OnePlus 9 सीरीज़ को लॉन्च करने की योजना बना रही है

OnePlus 9 5G स्मार्टफोन की कथित लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, इन तस्वीरों में फोन के अलग-अलग एंगल्स को देखा जा सकता है। वनप्लस फोन में मौजूद सबसे उल्लेखनिय बदलाव है फोन में दिखा कैमरा मॉड्यूल, जो कि पिछली लीक में भी पॉप-अप हुआ था। वनप्लस 9 5जी फोन की लेटेस्ट लाइव तस्वीर में OnePlus 8T जैसा फ्लैट डिस्प्ले और स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होल-पंच कटआउट देखने को मिला है। यह कथित फोन अगले साल OnePlus 9 Pro और OnePlus 9E के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

PhoneArena द्वारा साझा की गई लाइव तस्वीरों में कैमरा सेटअप के लिए अलग डिज़ाइन देखने को मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि OnePlus 9 सीरीज़ के लिए कंपनी कैमरा पर फोकस कर रही है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल किया जा सकता है, जिसमें दो बड़े सेंसर्स और तीसरा छोटा सेंसर होगा। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश भी मौजूद होगा, जिसके साथ ‘Ultrashot' लिखा हुआ है। इसके अलवा, कथित वनप्लस 9 की इन लाइव तस्वीरों में पिछले हिस्से पर एक अलग लोगों भी स्थित दिखा है, जो कि वनप्लस के लोगो से अलग है। रिपोर्ट बताती है कि यह लोगों प्रोटोटाइप यूनिट के लिए है।
Advertisement

फोन का फ्रंट पैनल OnePlus 8T जैसा ही है, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि इस फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। इसके अलावा इसके सात HDR सपोर्ट भी मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 9 फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी और यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि वनप्लस 9 के निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दायीं ओर स्पीकर ग्रील और बायीं ओर सिम ट्रे मौजूद होगी। फोन के टॉप पर एक अन्य स्पीकर ग्रील और माइक दिया जाएगा। फोन का बॉटम अरेंजमेंट वनप्लस के बाकि फोन जैसा ही है। दिलचस्प बात यह है कि सिम कार्ड ट्रे  में कुछ रबड़ सील देखा जा सकता है, जो कि ऑफिशियल आईपी रेटिंग की ओर एक इशारा हो सकता है।
Advertisement

PhoneArena ने अज्ञात सूत्र का हवाला देते हुए लाइव तस्वीर साझा की है और बताया गया है कि यह कॉन्टेक्ट्स द्वारा पहचाना गया है जिसमें टिप्सटर Max Jambor भी शामिल हैं।
Advertisement

पुरानी लीक में दावा किया गया है कि वनप्लस 9 फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। वनप्लस 9 सीरीज़ में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9E जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि वनप्लस ने फिलहाल आधिकारिक रूप से आगामी सीरीज़ के लिए कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन खबरों की मानें तो कंपनी मार्च 2021 में इस सीरीज़ को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.