OnePlus 8T मात्र 39 मिनट में होगा पूरा चार्ज, Warp Charge 65 टेक्नोलॉजी घोषित

फोरम पोस्ट के अनुसार, 4,500mAh की बैटरी वाला OnePlus 8T केवल 39 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा और लगभग 58 प्रतिशत सिर्फ 15 मिनट में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 सितंबर 2020 11:25 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T में शामिल होगी 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
  • 4,500mAh बैटरी से लैस आ सकता है स्मार्टफोन
  • 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

OnePlus 8T की कीमत 599 यूरो (लगभग 51,700 रुपये) से शुरू हो सकती है

OnePlus 8T को 65W Warp Charg टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाली 4,500mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा, OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। वनप्लस 8 की तुलना में यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि इससे पहले कंपनी ने अधिकतम 30 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को ही इस्तेमाल किया है। वनप्लस 8 सीरीज़ में भी कंपनी ने Warp Charge 30T का इस्तेमाल किया है। OnePlus 8T को भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च करने की तैयारी है। आगामी वनप्लस फोन की लॉन्च कीमत को OnePlus 8 की तुलना में अधिक बताया जा रहा है, लेकिन प्रतीत होता है कि कंपनी ज्यादा कीमत को सही साबित करने के लिए फोन में कई बड़े अपग्रेड लेकर आने वाली है।
 

OnePlus 8T battery specifications

फोरम पोस्ट के अनुसार, 4,500mAh की बैटरी वाला OnePlus 8T केवल 39 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा और लगभग 58 प्रतिशत सिर्फ 15 मिनट में, और यह सब कंपनी की नई 65 वाट वॉर्प चार्ज तकनीक की बदौलत। अफवाहों ने पहले से ही वनप्लस 8टी की बैटरी क्षमता और नई चार्जिंग तकनीक का सुझाव दे दिया था।
Advertisement

OnePlus ने हाल ही में टीज़ किया था कि वनप्लस 8टी डुअल-सेल बैटरी के साथ आएगा। इसका मतलब है कि प्रत्येक बैटरी की क्षमता 2,250mAh होगी और कुल दो सेल होंगे। बैटरी की जानकारी के अलावा, वनप्लस ने खुलासा किया है कि वनप्लस 8टी पर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाला Warp Charge 65 पावर एडेप्टर डुअल-एंड यूएसबी टाइप-सी पोर्ट डिज़ाइन के साथ आएगा और 45 डब्ल्यू पीडी फास्ट चार्ज तक सपोर्ट करेगा। चार्जर बैकवर्ड कंपेटिबिलिटी के साथ आएगा और पिछले चार्जिंग प्रोटोकॉल का समर्थन करेगा। इसका मतलब है कि इसका उपयोग OnePlus 8T को चार्ज करने के अलावा अन्य सभी वनप्लस डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकेगा।

वनप्लस ने यह भी कहा है कि वनप्लस 8टी को सुरक्षित तरीके से चार्ज करने के लिए कंपनी इस चार्जर और केबल पर एक अतिरिक्त एन्क्रिप्शन चिप का इस्तेमाल कर रही है और साथ ही 12 तापमान सेंसर भी। कंपनी ने यह भी बताया है कि चार्जिंग तापमान को बनाए रखने के लिए नए OnePlus फोन में एक नया हीट डिसिपेशन सिस्टम शामिल किया जाएगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.