OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर व 12 जीबी रैम से हैं लैस

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। अहम अंतर की बात करें तो वनप्लस 8 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है, जबकि वनप्लस 8 को तीन रियर कैमरों के साथ उतारा गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 12:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में 48 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं
  • OnePlus 8 Pro में है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए हैं। ये मार्केट में OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T के अपग्रेड के तौर पर उतारे गए हैं। OnePlus के दोनों ही नए फोन 5G सपोर्ट और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 सर्वाधिक 12 जीबी रैम के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। अहम अंतर की बात करें तो वनप्लस 8 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है, जबकि वनप्लस 8 को तीन रियर कैमरों के साथ उतारा गया है। इसके अलावा वनप्लस 8 प्रो में वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस 8 में यह फीचर मौज़ूद नहीं है।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 price, availability details

OnePlus 8 Pro की कीमत 899 डॉलर (करीब 68,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 999 डॉलर (करीब 76,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन ग्लेसियल ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू रंग में आएगा। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी? यह कब तक उपलब्ध कराया जाएगा? इन सवालों का जवाब महीने के अंत तक मिलेगा।
Advertisement


दूसरी तरफ, OnePlus 8 की कीमत 699 डॉलर (करीब 53,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 799 डॉलर (करीब 60,800 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन ग्लेसियल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्लो और ऑनिक्स ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। OnePlus ने इस फोन की भारतीय कीमत और उपलब्धता पर फिलहाल चुप्पी बनाए रखी है। इनका खुलासा महीने के अंत तक होगा।
Advertisement
 

OnePlus 8 Pro specifications, features

वनप्लस 8 प्रो हैंडसेट अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है। इसकी मदद से आप आसानी से रिंगटोन अलर्ट्स को टर्न ऑफ कर सकते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। यह एफ/1.78 लेंस और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.44 टेलीफोटो लेंस से लैस है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। यह आर्टिस्टिक लाइटिंग इफेक्ट्स और फिल्टर्स लेकर आएगा। स्मार्टफोन 3x हाइब्रिड सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है।

सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। यह एफ/ 2.45 अपर्चर वाला कैमरा है।
Advertisement

वनप्लस 8 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फ्लिकर डिटेक्ट सेंसर, फ्रंट आरजीबी सेंसर, लेज़र सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.3x74.35x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।
Advertisement
 

OnePlus 8 specifications

डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR4X रैम दिए गए हैं। यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
 

सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.45 लेंस है।

OnePlus 8 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

OnePlus के इस हैंडसेट में 4,300 एमएएच की बैटरी है। OnePlus 8 स्मार्टफोन Warp Charge 30T को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 160.2x72.9x8.0 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.