OnePlus 8 Pro में हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरे

OnePlus 8 Pro Design: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि OnePlus अपनी वनप्लस 7टी सीरीज़ के अपग्रेड वनप्लस 8 प्रो पर काम कर रही है। जानें OnePlus ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन के बारे में।

OnePlus 8 Pro में हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरे

Photo Credit: True-Tech

OnePlus 8 Pro Design: वनप्लस 8 प्रो में हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरे

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro के पिछले हिस्से में मिली चार रियर कैमरों की झलक
  • वनप्लस 8 प्रो में हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले
  • OnePlus 8 Pro का चौथा कैमरा सेंसर हो सकता है टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro Design: हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने कुछ समय पहले भारत में अपनी OnePlus 7T Series को लॉन्च किया है और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि OnePlus अपनी वनप्लस 7टी सीरीज़ के अपग्रेड पर काम कर रही है। हाल ही में वनप्लस 8 प्रो के डायग्राम लीक होने से फोन के डिज़ाइन की झलक मिली है। यह डायग्राम कुछ समय पहले सामने आए लीक से मिलता जुलता है। अगर यह सही हुआ तो OnePlus 8 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होने की उम्मीद है, साथ ही फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिज़ाइन वाला डिस्प्ले है। आइए वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं...

लीक डायग्राम को True-Tech द्वारा लीक किया गया है। डायग्राम को देखने से पता चलता है कि OnePlus 8 Pro के बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरे दिए गए है वहीं बायीं तरफ दिए सर्कुलर कटआउट में चौथा सेंसर है। चौथा सेंसर टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर हो सकता है जो पोर्ट्रेट शॉट्स में डेप्थ इफेक्ट को इंप्रूव करने का काम करेगा।   

यह भी पढ़ें-  OnePlus 8 की कथित तस्वीरें आईं सामने, होल-पंच डिस्प्ले हो सकता है इसमें

डायग्राम में स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल के दो अलग-अलग डिज़ाइन दिखाई दे रहे हैं, एक में सिंगल कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले है तो वहीं दूसरे में डुअल-कैमरा होल-पंच डिस्प्ले है। पहले सामने आए लीक से इस बात का संकेत मिला था स्मार्टफोन में सिंगल-कैमरा होल-पंच डिज़ाइन होगा।

पिछले लीक के अनुसार, OnePlus 8 Pro में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले हो सकता है। नए डिवाइस में बटन की प्लेसमेंट OnePlus 7T के समान है। देखने वाली बात यह होगी कि आखिर वनप्लस अपनी आगामी वनप्लस 8 सीरीज़ से कब पर्दा उठाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »