OnePlus 8 Pro के कैमरा में होगा कितना दम? सामने आए कैमरा सैंपल

OnePlus के CEO Pete Lau ने बुधवार को चार तस्वीरें साझा की, जिनमें से दो को आगामी OnePlus 8 Pro के जरिए लिया गया है। अन्य दो सैंपल अन्य ब्रांड के फ्लैगशिप फोन के हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 10:51 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल होने का है दावा
  • फोन के रियर कैमरा सेटअप में हो सकते हैं 48 मेगापिक्सल के दो सेंसर
  • पंच-होल डिस्प्ले से लैस हो सकती है वनप्लस 8 सीरीज़

OnePlus 8 Pro हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस

OnePlus 8 सीरीज़ 14 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है और इसके लॉन्च से पहले कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने ट्विटर पर एक पोस्ट में आधिकारिक तौर पर पुष्टी कर दी है कि हम इस सीरीज़ में OnePlus 8 Pro को भी देखने वाले हैं। इतना ही नहीं, Lau ने अपने इस ट्वीट में वनप्लस 8 प्रो के अल्ट्रा-वाइड कैमरे की जानकारी भी दी है। यह इस स्मार्टफोन को लेकर पहली जानकारी नहीं है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि OnePlus 8 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। एक अलग लीक में स्मार्टफोन की कथित यूरोपीय कीमत की जानकारी भी मिल चुकी है।

OnePlus के CEO Pete Lau ने बुधवार को चार तस्वीरें साझा की, जिनमें से दो को आगामी OnePlus 8 Pro के जरिए लिया गया है। अन्य दो को "दूसरे फ्लैगशिप फोन" के साथ लिया गया है। हालांकि इस तुलना में दूसरे फ्लैगशिप फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया। हमारा मानना ​​है कि लाउ यहां ऐप्पल या सैमसंग के फ्लैगशिप से तुलना कर रहे हैं। इसके अलावा ऐसा लगता है कि सभी तस्वीरें नाइट मोड के साथ ली गई हैं।

यह भी साफ नहीं है कि वनप्लस 8 प्रो के साथ कौन सी तस्वीरें ली गई हैं, लेकिन क्योंकि यह वनप्लस के सीईओ द्वारा खुद साझा की गई है, इसलिए यहां माना जा सकता है कि बेहतर टोन वाले फोटो आगामी OnePlus फोन के होंगे। आप इन तस्वीरों के ट्वीट को नीचे देख सकते हैं।
 

बता दें कि अब तक वनप्लस ने अपने दोनों स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक हालिया लीक ने दावा किया था कि OnePlus 8 Pro एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह भी जानकारी साझा की गई थी कि इस सेटअप में एफ/1.78 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स 689 प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स 586 सेकंडरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल तीसरा सेंसर और अंत में 5-मेगापिक्सल का चौथा सेंसर शामिल होगा। इसी रिपोर्ट में यह भी दावा है कि फोन 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा।
Advertisement

गुरुवार को एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें OnePlus 8 स्मार्टफोन की कथित कीमतों की जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 8 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 919 युरो से 929 युरो (लगभग 76,000 रुपये से 76,900 रुपये) के बीच होगी। जबकि इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज यूनिट की कीमत 1,009 से 1,019 युरो (लगभग 83,500 रुपये से 84,400 रुपये) के बीच होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.