OnePlus 7T की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप नॉच और तीन रियर कैमरे की मिली झलक

OnePlus 7T के डिज़ाइन में हमें पुराने वेरिएंट वनप्लस 7 की झलक मिलती है। सबसे अहम अंतर कैमरा मॉड्यूल का है।

OnePlus 7T की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप नॉच और तीन रियर कैमरे की मिली झलक

OnePlus 7T को सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • OnePlus 7T इस साल की दूसरी छमाही के लिए कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस होगा
  • वनप्लस 7टी के कैमरा मॉड्यूल में मौज़ूद सेंसर्स के बारे में कोई जानकारी नह
  • वनप्लस 7टी में पिछले हिस्से पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमारा सामना सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल वाले एक वनप्लस स्मार्टफोन के स्केमैटिक्स और कंसेप्ट इमेज से हुआ था। माना जा रहा है कि यह तस्वीरें OnePlus 7T सीरीज़ के किसी डिवाइस की थीं। लेकिन उस वक्त फोन के कैमरा सेंसर और स्पेसिफिकेशन को लेकर कुछ नहीं बताया गया था। अब वनप्लस 7टी हैंडसेट की ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें और कथित 360 डिग्री वीडियो सामने आया है। इसमें हैंडसेट तीन रियर कैमरे के साथ नज़र आ रहा है। कैमरे सर्कुलर मॉड्यूल का हिस्सा हैं। वनप्लस 7टी ग्लॉसी ब्लैक अवतार में नज़र आ रहा है। इसमें भी वनप्लस 7 की तरह वाटरड्रॉप नॉच है।

वनप्लस 7टी के कथित रेंडर्स को प्राइसबाबा और ऑनलीक्स द्वारा साझेदारी में शेयर किया गया है। वनप्लस 7टी के डिज़ाइन में हमें पुराने वेरिएंट वनप्लस 7 की झलक मिलती है। सबसे अहम अंतर कैमरा मॉड्यूल का है। वनप्लस 7टी में पिछले हिस्से पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। तीन रियर कैमरे हॉरीजॉन्टल पोज़ीशन में हैं। इनके नीचे एलईडी फ्लैश को जगह मिली है।

फिलहाल, वनप्लस 7टी के कैमरा मॉड्यूल में मौज़ूद सेंसर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। ईयरपीस स्ट्रिप को डिस्प्ले और सराउंडिंग फ्रेम के बीच जगह मिली है।


पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर दायीं तरफ हैं। वॉल्यूम रॉकर दायें किनारे पर हैं। ऊपर में सिर्फ माइक्रोफोन के लिए छेद है। स्पीकर, सिम स्लॉट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को निचले हिस्से पर जगह मिली है। दावा किया गया है कि फोन का डाइमेंशन 161.2x74.5x8.3 मिलीमीटर होगा। डिस्प्ले 6.4 इंच और 6.5 इंच के बीच हो सकता है। पुराने वेरिएंट की तरह वनप्लस 7टी में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा।

पिछले हिस्से पर ग्लॉसी फिनिश दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल उभार वाला है। फिंगरप्रिंट सेंसर का ना होना, एक तरह से हैंडसेट में इन-डिस्प्ले सेंसर होने की पुष्टि करता है। OnePlus 7T इस साल की दूसरी छमाही के लिए कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »