OnePlus 7T Pro के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

OnePlus 7T Pro दिखने में बहुत हद तक OnePlus 7 Pro जैसा होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होगा और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा।

OnePlus 7T Pro के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

OnePlus 7T Pro Launch Date: 26 सितंबर को लॉन्च हो सकता है वनप्लस 7टी प्रो

ख़ास बातें
  • वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन के कथित रेंडर्स भी सार्वजनिक
  • एंड्रॉयड 10 पर चलेगा वनप्लस 7टी प्रो
  • OnePlus 7T Pro की बिक्री 15 अक्टूबर से हो सकती है शुरू
विज्ञापन
OnePlus 7T Pro के अहम स्पेसिफिकेशन और कथित रेंडर्स इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं। डिज़ाइन के मामले में यह बहुत हद तक वनप्लस 7 प्रो जैसा ही होगा, लेकिन यह स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा वनप्लस 7टी प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें 4,080 एमएएच की बैटरी और वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन को भी OnePlus 7T Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल का कहना है कि वनप्लस 7टी प्रो दिखने में बहुत हद तक वनप्लस 7 प्रो जैसा होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर होगा और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें 4,080 एमएएच की बैटरी होगी। यह Warp Charge 30T फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन मैक्रो मोड, एचईवीसी और हाइब्रिड इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस होगा।

दूसरी तरफ, 91मोबाइल्स और ऑनलीक्स ने वनप्लस 7टी प्रो और वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन के कथित रेंडर्स सार्वजनिक किए हैं। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 7टी प्रो डिज़ाइन के मामले में वनप्लस 7 प्रो जैसा ही होगा। मैकलेरन एडिशन में वनप्लस 7टी प्रो से रियर पैनल पर थोड़ा अलग होगा। रियर सर्फेस पर टेक्सचर्ड पैटर्न होगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर वनप्लस 7टी के बारे में भी कुछ जानकारियां साझा कीं। फोन 240, 480 और 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा और इसमें बेहतर नाइटस्केप मोड होगा।

OnePlus 7T Pro को OnePlus 7T के साथ भारत में 26 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनकी सेल 15 अक्टूबर को शुरू होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • कमियां
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4085 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »