OnePlus 7T Pro में 4,000 रुपये की कटौती, 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाने का भी मौका

भारत में OnePlus 7T Pro की कीमत में कटौती के बाद अब ग्राहक इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 43,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

OnePlus 7T Pro में 4,000 रुपये की कटौती, 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाने का भी मौका

OnePlu 7T Pro की अब भारत में कीमत 43,999 रुपये हो गई है

ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Pro की कीमत पहले 47,999 रुपये थी
  • कंपनी ने फोन की कीमत को 4,000 रुपये घटाया
  • बैंक ऑफर के जरिए अब फोन को 40,999 रुपये में खरीदे का मौका
विज्ञापन
OnePlus 7T Pro की भारत में कीमत 4,000 रुपये कम हो गई है। कंपनी ने फोन को Amazon.in और OnePlus.in दोनों साइटों पर 43,999 रुपये कीमत के साथ लिस्ट किया है। वनप्लस ने Gadgets 360 को पुष्टि की है कि कीमत में कटौती स्थाई है। हालांकि OnePlus 7T Pro McLaren Edition का दाम पहले जैसा ही रहेगा और यह अभी भी अपने पुरानी कीमत के साथ लिस्टेड है। OnePlus 7T Pro स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है और इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
 

OnePlus 7T Pro price in India

भारत में वनप्लस 7टी प्रो की कीमत में कटौती के बाद अब ग्राहक इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 43,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह नई कीमत पहले से ही Amazon.in और OnePlus.in पर दिखाई दे रही है। फोन की कीमत पहले 47,999 रुपये थी, जिससे पता चलता है कि कंपनी ने इसके दाम को 4,000 रुपये घटाया है। OnePlus 7T Pro केवल हेज़ ब्लू रंग के साथ दोनों साइट्स पर उपलब्ध है। McLaren एडिशन की कीमत में कटौती नहीं हुई है और यह अभी भी 58,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है।

OnePlus.in और Amazon.in ने ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का ऑफर भी जारी किया है। इसके अलावा ग्राहक प्रमुख बैंकों के कार्डों पर छह महीनों तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी ले सकते हैं।

 

OnePlus 7T Pro specifications

डुअल-सिम वनप्लस 7टी प्रो में 6.67 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है और मल्टीटास्किंग के लिए 8 जीबी रैम हैं।

फोटो और वीडियो के लिए OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, पनोरमा, एचडीआर, एआई सीन डिटेक्शन और रॉ इमेज जैसे फीचर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

सेल्फी के लिए वनप्लस 7टी प्रो में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक, एच़डीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर्स से लैस है। बैटरी 4,085 एमएएच की है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • कमियां
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4085 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo Reno 15c 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. iQOO 15R में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony LYT कैमरा, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  4. 10000mAh बैटरी वाला पावरबैंक Portronics Moji 10 लॉन्च, जानें कीमत
  5. realme P4 Power 5G की रिकॉर्ड सेल! 10001mAh बैटरी वाले फोन ने मचाई धूम
  6. Oppo Reno 15c 5G की सेल लाइव, 7000mAh बैटरी वाले नए ओप्पो फोन को 10% डिस्काउंट पर खरीदने का मौका!
  7. Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास
  8. Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत
  9. Windows लैपटॉप बनाने वाले ब्रांड्स की बढ़ेगी टेंशन? Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कीमत हुई लीक
  10. NASA के ऐतिहासिक Artemis II मिशन लॉन्च में होगी देरी! बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »