OnePlus 7T Pro में हो सकता सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल, डिज़ाइन हुआ लीक

OnePlus 7T Pro Design: हाल ही में आगामी वनप्लस फोन के कथित स्केमैटिक और कॉन्सेप्ट इमेज लीक हो गई है।

OnePlus 7T Pro में हो सकता सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल, डिज़ाइन हुआ लीक

Photo Credit: Twitter/@evleaks

OnePlus 7T Pro में हो सकता सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल, डिज़ाइन हुआ लीक

ख़ास बातें
  • लीक तस्वीर से OnePlus फोन के कैमरा लेंस के बारे में पता नहीं चला
  • वनप्लस के आगामी फोन के नाम को लेकर जानकारी नहीं
  • वनप्लस 2019 की चौथी तिमाही में लॉन्च करेगी 5G फोन
विज्ञापन
वनप्लस अगले महीने अपने OnePlus TV को लॉन्च करने की तैयारी में है और इस साल के अंत तक कंपनी अपने 5G फोन को भी उतार सकती है। हाल ही में आगामी वनप्लस फोन के कथित स्केमैटिक और कॉन्सेप्ट इमेज लीक हो गई है। लीक हुई तस्वीर से पता चला है कि फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि लीक हुई तस्वीर में वनप्लस के किस फोन को दर्शाया गया है, लेकिन यह OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro हो सकता है।

टिप्स्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें फोन के तीन स्क्रैच दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा टिप्स्टर मैक्स जे (@SamsungNews) ने वनप्लस फोन की कॉन्सेप्ट इमेज को ट्वीट किया है, जिसमें फोन का पिछला हिस्सा काले रंग का नज़र आ रहा है। बैक पैनल में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की भी झलक देखने को मिली है।
mbtb0itc

OnePlus के आगामी फोन के बैक पैनल की मिली झलक
Photo Credit: Twitter / @Samsung_News_

किसी भी लीक तस्वीर से इस बात का संकेत नहीं मिला है कि आखिर मॉड्यूल में आखिर कितने सेंसर दिए जाएंगे। टिप्स्टर ने अपने ट्वीट में ‘devices' शब्द का प्रयोग किया है, यह इस बात का संकेत देता है कि वनप्लस समान कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन के साथ एक से ज्यादा फोन उतार सकती है।

आगामी वनप्लस फोन से संबंधित अधिक जानकारी फिलहाल तो सामने नहीं आई है, जैसे ना ही फोन के नाम या फिर इसके इंटरनल हार्डवेयर के बारे में जानकारी मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये आगामी फोन वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो हो सकते हैं। वनप्लस ने वादा किया था कि कंपनी 2019 की चौथी तिमाही में 5जी फोन उतार सकती है। हो सकते हैं ये आगामी फोन 5जी सपोर्ट से लैस हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, OnePlus 5G Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »