OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro के स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro Specifications: वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट लीक हो गई है। जानें इनके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 14 सितंबर 2019 10:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Camera में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • Android 10 के साथ उतारे जा सकते हैं वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो
  • 4,085 एमएएच की बैटरी करेगी OnePlus 7T Pro में जान फूंकने का काम

OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro Launch Date: वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो की लॉन्च डेट भी हुई लीक

Photo Credit: OnLeaks/ PriceBaba

OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro Specifications: वनप्लस अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के अपग्रेड पर काम कर रही है। इन अपग्रेड वर्जन को वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो नाम से उतारा जा सकता है। OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro से संबंधित कई लीक पहले भी सामने आ चुके हैं और अब लीक से वनप्लस 7टी और वनप्ल 7टी प्रो के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।
 

OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T Specifications (लीक)

नए लीक Steve Hemmerstoffer उर्फ ऑनलीक्स की ओर से सामने आए हैं और इन्हें कंपेयरराजा ने पब्लिश किया है। वनप्लस 7टी में 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। डिस्प्ले एचडीआर 10+ और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। जैसी की उम्मीद थी OnePlus 7T में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC और ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 8 जीबी रैम और इसके अलावा फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी के साथ।

लीक से पता चला है कि वनप्लस 7टी में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, जिसका अपर्चर एफ/ 1.6, 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर होगा। केस लीक से इस बात का संकेत मिला था कि OnePlus 7T के पिछले हिस्से  में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ तीन सेंसर हो सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 7टी में 16 मेगापिक्सल का सेंससर हो सकता है और 3,800 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। अब बात OnePlus 7T Pro की। वनप्लस 7टी प्रो में क्यूएचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.65 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा, साथ ही यह एचडीआर10 + सपोर्ट के साथ आ सकता है।

वनप्लस 7टी प्रो में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ज़ूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है। OnePlus 7T Pro में जान फूंकने के लिए 4,085 एमएएच की बैटरी हो सकती है, रिटेल बॉक्स में Warp Charge 30T चार्जर मिल सकता है।

कहा जा रहा है कि वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो स्मार्टफोन 10 अक्टूबर को लॉन्च किए जा सकते हैं और इनकी बिक्री 15 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। कुछ समय पहले लीक से पता चला था कि इन स्मार्टफोन को भारत में 26 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.