OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

OnePlus के भारत में पांच साल पूरे होने पर कंपनी ने Amazon पर एनिवर्सरी सेलिब्रेशन सेल का आयोजन किया है। जानें OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में।

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7T पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

विज्ञापन
OnePlus के भारत में पांच साल पूरे होने पर कंपनी ने Amazon पर एनिवर्सरी सेलिब्रेशन सेल का आयोजन किया है। सेल के दौरान OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं OnePlus 7T की कीमत में भी 3,000 रुपये तक की कटौती की गई है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। OnePlus TV Q1 Pro और OnePlus TV Q1 4K QLED TVs के साथ भी बिना ब्याज वाली ईएमआई और बैंक डिस्काउंट की सुविधा है।
 

OnePlus 5th Anniversary Celebration Sale

अमेज़न पर अभी सेल लाइव है और यह सेल अगले महीने 2 दिसंबर तक चलेगी। ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो का  8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अभी Amazon पर यह 42,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 48,999 रुपये के बजाय 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

HDFC Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी है। वनप्लस 7टी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अभी 34,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये के बजाय 37,999 रुपये की कीमत के साथ बेचा जा रहा है।

बिना ब्याज वाली ईएमआई और HDFC Bank कार्ड पर ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वनप्लस टीवी पर किसी तरह का कोई भी डिस्काउंट नहीं मिल रहा है लेकिन अमेज़न पर बिना ब्याज वाली ईएमआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। OnePlus Q1 QLED TV को 69,899 रुपये तो वहीं OnePlus TV Q1 Pro को 98,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »