OnePlus 7 Pro की बिक्री हुई शुरू, जानें ऑफर्स

OnePlus 7 Pro की बिक्री भारत में आज से शुरू हो गई है। वनप्लस 7 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मई 2019 10:29 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 प्रो में
  • OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है OnePlus 7 Pro

OnePlus 7 Pro की बिक्री हुई शुरू, जानें ऑफर्स

OnePlus 7 Pro की बिक्री भारत में आज से ई-कॉमर्स साइट Amazon, वनप्लस स्टोर, OnePlus के ऑफलाइन स्टोर और पार्टनर रिटेलर्स पर शुरू हो गई है। वनप्लस 7 प्रो को OnePlus 7 स्मार्टफोन के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। OnePlus 7 Pro की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, Warp चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। आइए अ ब आपको OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत, सेल का समय, स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत, सेल डिटेल्स और लॉन्च ऑफर्स

वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (केवल मिरर ग्रे वेरिएंट) का है। हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (अलमॉन्ड, मिरर ग्रे और नेब्यूला ब्लू वेरिएंट) को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज (नेब्यूला ब्लू वेरिएंट) से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है। गौर करने वाली बात यह है कि अभी केवल OnePlus 7 Pro का मिरर ग्रे कलर वेरिएंट ही उपलब्ध है।

वहीं, नेब्यूला ब्लू कलर वेरिएंट की बिक्री की शुरुआत 28 मई को होगी। अलमॉन्ड वेरिएंट को जून में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। OnePlus के ऑफलाइन स्टोर और पार्टनर रिटेलर्स जैसे कि रिलायंस डिजिटल, मॉय जियो और क्रोमा के अलावा OnePlus 7 Pro को Amazon और OnePlus स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

16 मई यानी गुरुवार को वनप्लस 7 प्रो की सेल अमेज़न पर Amazon Prime ग्राहकों के लिए शुरू हुई थी। इसके अलावा वनप्लस ने भी वनप्लस अर्ली बर्ड सेल का आयोजन किया था। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एसबीआई कार्ड से खरीदी पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। Jio की ओर से 9,300 रुपये के फायदे, 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई, Servify की ओर से 70 प्रतिशत बायबैक गारंटी, 60 प्रतिशत तक Cashify बायबैक वेल्यू जैसे ऑफर्स हैं।
Advertisement
 

OnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 7 Pro एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। सॉफ्टवेयर अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग और ज़ेन मोड जैसे फीचर को लेकर आता है। OnePlus 7 Pro में क्वाड-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) वाला डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 516 पीपीआई है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और जुगलबंदी के लिए 12 जीबी तक रैम हैं।

OnePlus 7 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। प्राइमरी कैमरा एफ/1.6 अपर्चर वाला है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/ 2.4 अपर्चर वाला यह सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्लैश मॉड्यूल भी है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus ने वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप कैमरा दिया है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। स्टोरेज के आधार पर OnePlus 7 Pro के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज। कंपनी का दावा है कि यह ज़्यादा तेज़ स्टोरेज स्टेंडर्ड के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। वनप्लस के अन्य हैंडसेट की तरह इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

OnePlus 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।  OnePlus 7 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट की Warp Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.