OnePlus 7 Pro की तस्वीरें लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

OnePlus 7 Pro के रेंडर्स लीक हुए हैं। स्मार्टफोन के नेब्यूला ब्लू और मिरर ग्रे कलर वेरिएंट दो अलग-अलग सोर्स से सार्वजनिक हुए हैं। रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) पहले लीक हो चुकी तस्वीरों से मेल खाते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 मई 2019 13:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro में 90 हर्ट्ज़ का 6.7 इंच वाला क्वाडएचडी+ डिस्प्ले होगा
  • OnePlus 7 Pro से 14 मई को उठेगा पर्दा
  • वनप्लस 7 प्रो के साथ वनप्लस 7 भी होगा लॉन्च
OnePlus 7 Pro के रेंडर्स लीक हुए हैं। स्मार्टफोन के नेब्यूला ब्लू और मिरर ग्रे कलर वेरिएंट दो अलग-अलग सोर्स से सार्वजनिक हुए हैं। रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) पहले लीक हो चुकी तस्वीरों से मेल खाते हैं। इसके अलावा लॉन्च के इतने करीब इन रेंडर्स के लीक होने से साफ हो गया है कि फोन दिखने में लगभग ऐसा ही होगा। वनप्लस 7 प्रो के असली लुक के लिए ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। इससे 14 मई को पर्दा उठ जाएगा। OnePlus 7 Pro हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 90 हर्ट्ज़ क्वाडएचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा।

OnePlus 7 Pro के रेंडर्स विनफ्यूचर और टिप्सटर इशान अग्रवाल द्वारा साझा किए गए हैं। फोन के नेब्यूला ब्लू और मिरर ग्रे कलर वेरिएंट की तस्वीरें सामने आईं हैं। एक ऑलमॉन्ड कलर विकल्प भी है जिसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। रेंडर्स में नज़र आ रहा है कि OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, बिना वाला डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, यानी इस हैंडसेट में भी OnePlus 6T की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाना तय है। OnePlus का लोगो पिछले हिस्से पर नीचे की तरफ है। नोटिफिकेशन स्लाइडर इस बार दायें किनारे पर मिलेगा, पावर बटन के ऊपर। वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर हैं।
Advertisement
 

OnePlus 7 Pro को कंपनी द्वारा 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दोनों ही OnePlus फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। हालांकि, मार्केट के अन्य फ्लैगशिप फोन को चुनौती देने के लिए वनप्लस 7 प्रो में और फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

लीक हुई जानकारियों पर गौर करें तो OnePlus 7 Pro में 90 हर्ट्ज़ का 6.7 इंच वाला क्वाडएचडी+ डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी हो सकती है।
Advertisement

OnePlus 7 Pro में तीन रियर कैमरे, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होने का टीज़र ज़ारी हो चुका है। इसके अलावा फोन को डिस्प्लेमेट से पहले ही A+ रेटिंग मिलने का दावा किया जा चुका है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 7 Pro में पिछले हिस्से पर अपर्चर एफ/1.6 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस जिसका अर्पचर एफ/2.4 और 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस हो सकता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  12. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  13. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.