OnePlus 6T हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी रिपोर्ट के मुताबिक है।

OnePlus 6T हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T की संभावित कीमत 550 डॉलर
  • T-Mobile कैरियर के साथ एक्सक्लूसिवल डील के तहत आएगा OnePlus 6T
  • अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है वनप्लस 6टी
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी रिपोर्ट के मुताबिक है। OnePlus 6 इस साल मई 2018 में लॉन्च किया गया था। वनप्लस के महंगे हैंडसेट का ट्रेंड कंपनी के अगले स्मार्टफोन में भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि वनप्लस 6टी की कीमत 550 डॉलर (लगभग 38,400 रुपये) हो सकती है। CNET वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हैंडसेट अमेरिका में टी-मोबाइल कैरियर के साथ एक एक्सक्लूसिवल डील के तहत आएगा। हाल ही में  OnePlus ने T-Mobile के साथ एक डील साइन की है। टी-मोबाइल के मोबाइल नेटवर्क को ऑप्टिमाइज करने के लिए OnePlus 6T का एक खास वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 6 का ही अपग्रेड वर्जन होगा OnePlus 6T।

वेबसाइट CNET की रिपोर्ट में OnePlus 6T की कीमत 550 डॉलर बताई गई है। बता दें कि वनप्लस 6टी की कीमत अभी पुख्ता नहीं है। अमेरिका में OnePlus 6T की कीमत मौजूदा OnePlus 6 की तुलना में 21 डॉलर (लगभग 1,500 रुपये) ज्यादा हो सकती है। बता दें कि वनप्लस 6 की शुरूआती कीमत 34,999 रुपये है। रिपोर्ट में वनप्लस 6टी के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन तो सामने नहीं आए हैं। लेकिन आइए आपको OnePlus 6 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बार में बताते हैं। वनप्लस का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। गौरतलब है कि भारतीय मार्केट में OnePlus 6 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये है। वहीं इसके 8 जीबी/ 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6T, OnePlus 6, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »