OnePlus 6T के ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर में है कैमरा लेंस

OnePlus 6T इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला चीनी कंपनी वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है। देखा जाए तो यह तकनीक अब चलन में है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 9 नवंबर 2018 12:32 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6टी है कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  • OnePlus 6T की मजबूती जांचने वाला वीडियो भी आया है सामने
  • पहले वनप्लस के फोन आम फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते थे
OnePlus 6T इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला चीनी कंपनी वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है। देखा जाए तो यह तकनीक अब चलन में है। नई बायोमैट्रिक टेक्नोलॉजी ने मार्केट में उस वक्त कदम रखा, जब फुलस्क्रीन की मांग बढ़ती जा रही है। अब JerryRigEverything के जैक ने वनप्लस 6टी को टियरडाउन किया, ताकि वनप्लस 6टी के अंदर मौज़ूद सभी पुर्जे के बारे में जाना जा सके। इस टियरडाउन का सबसे अहम हिस्सा है OnePlus 6T का ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। जो हकीकत में एक छोटा कैमरा सेंसर है जिसे ऑपरेशन के दौरान लाइट अप करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

टियरडाउन में जैक ने शुरुआत में बैकपैनल को हटाया है। इसके बाद OnePlus 6T की बैटरी को बाहर निकालकर दिखाया है। इसके बाद बारी आती है काले रंग के प्लास्टिक पैनल की जो एनएफसी चिप से लैस है। यही पैनल मदरबोर्ड को प्रोटेक्शन देता है। इसके बाद मदरबोर्ड से डुअल कैमरा मॉड्यूल को हटाया गया है। यहां से पता चला कि प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। यह फीचर सेकेंडरी सेंसर का हिस्सा नहीं है।
Advertisement

इसके बाद उन्होंने फिंगरप्रिंट सेंसर के ऊपर मौज़ूद प्रोटेक्टिव प्लास्टिक कवर को हटाया। चार्जिंग पोर्ट के थोड़ा ऊपर है ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। इसके बाद उन्होंने फिंगरप्रिंट सेंसर को निकाला है जो कैमरा लेंस और सेंसर से लैस है। दरअसल, यह आपके अनोखे फिंगरप्रिंट का क्लोज़ अप फोटो लेता है और डिस्प्ले पर मौज़ूद इल्यूमिनेटर्स को इस्तेमाल में लाकर भविष्य के लिए फिंगरप्रिंट को रिकॉर्ड कर लेता है। जैक की मानें तो भविष्य में इसी तकनीक का इस्तेमाल सेल्फी कैमरा को डिस्प्ले में डालने के लिए किया जा सकता है। इसके बाद डिस्प्ले नॉच की भी छुट्टी हो जाएगी।


सेंसर को बाहर निकालने पर ट्रांसलूसेंट होल दिखता है। इसके बाद जैक ने दिखाया कि फिंगरप्रिंट सेंसर को बाहर निकालने के बाद भी स्क्रीन काम करता है, लेकिन बैकवर्ड शाइन नहीं करता। ज़ैक ने कहा, “स्क्रीन के एलईडी सिर्फ एक तहफ शाइन करते हैं।” इसके बाद उन्होंने सारे कंपोनेंट को एक साथ रखकर दिखाया कि फिंगरप्रिंट सेंसर काम करने लगा है।

बीते महीने OnePlus 6T की मजबूती जांचने वाला वीडियो JerryRigEverything यूट्यूब चैनल पर लाइव किया गया था। टेस्ट से पता चला था कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को खरोंच से कोई नुकसान नहीं हुआ।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus, JerryRigEverything
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  3. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  5. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  6. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  8. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  9. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  10. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.