OnePlus 6T McLaren Edition लॉन्च, 10 जीबी रैम से है लैस

OnePlus 6T McLaren Edition को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus ने फिलहाल पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका में इन फोन की उपलब्धता के बारे में बताया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018 17:14 IST
ख़ास बातें
  • वार्प चार्ज 30 तकनीक से लैस है वनप्लस 6टी का यह स्पेशल एडिशन फोन
  • OnePlus 6T McLaren Edition एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन कार्बन फाइबर पैटर्न के साथ आता है
OnePlus 6T McLaren Edition को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus ने फिलहाल पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका में इन फोन की उपलब्धता के बारे में बताया है। भारत में OnePlus 6T McLaren Edition को बुधवार को लॉन्च किया जाना है। इस दौरान हैंडसेट की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में भी स्थिति साफ हो जाएगी। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन 10 जीबी रैम और कंपनी की नई फास्ट चार्जिंग तकनीक वार्प चार्ज 30 के साथ लैस है। वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन में रियर पैनल पर ग्लास के नीचे कार्बन फाइबर पैटर्न है। वहीं, मैकलेरन का नारंगी रंग स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर है। इसके अलावा McLaren के प्रोडक्ट रिटेल बॉक्स का हिस्सा हैं।
 

OnePlus 6T McLaren Edition कीमत

यूनाइटेड किंगडम में OnePlus 6T McLaren Edition को 649 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 58,800 रुपये) में बेचा जाएगा। कंपनी के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मंहगे मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत 579 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 52,500 रुपये) से बहुत ज़्यादा है। OnePlus 6T McLaren Edition 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement
 

OnePlus 6T McLaren Edition डिज़ाइन और फीचर

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन कार्बन फाइबर पैटर्न के साथ आता है जो रियर पैनल पर ग्लास के नीचे मौज़ूद है। फोन का ज़्यादा हिस्सा ब्लैक रंग का है, सिर्फ निचले हिस्से पर मैकलेरन की पहचान बन चुका नारंगी रंग है। यह फोन वार्प चार्ज 30 को सपोर्ट करता है। इसमें 30 का मतलब है कि 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग क्षमता। इसके बारे में 20 मिनट के चार्ज में दिनभर की बैटरी लाइफ दिए जाने का दावा है। OnePlus 6T McLaren Edition के रिटेल बॉक्स में मैकलेरन का लोगो है। इसे स्पीडमार्क के नाम से जाना जाता है।
 
 

OnePlus 6T McLaren Edition स्पेसिफिकेशन

10 जीबी रैम और वार्प चार्ज 30 तकनीक के अलावा OnePlus 6T McLaren Edition के बाकी स्पेसिफिकेशन आम वेरिएंट वाले ही हैं। डुअल-सिम OnePlus 6T McLaren Edition एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 10 जीबी रैम दिए गए हैं।

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।
Advertisement

OnePlus 6T के इस स्पेशल एडिशन का फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

OnePlus 6T McLaren Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  6. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.