OnePlus 6T के कैमरा सैंपल आए सामने

OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T के पहले कैमरा सैंपल को साझा किया है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के लॉन्च इवेंट की तारीख बदलकर 29 अक्टूबर कर दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2018 15:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के CEO द्वारा साझा की गई तस्वीर
  • OnePlus 6T को पहले 30 अक्टूबर को होना था लॉन्च
  • वनप्लस 6 का अपग्रेड है वनप्लस 6टी
OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T के पहले कैमरा सैंपल को साझा किया है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के लॉन्च इवेंट की तारीख बदलकर 29 अक्टूबर कर दी थी। ऐसा ऐप्पल के 30 अक्टूबर के लॉन्च इवेंट के मद्देनज़र किया गया है। लॉन्च इवेंट से पहले पीट लाउ ने वनप्लस 6टी के कैमरे से कम रोशनी में कैपचर की गई तस्वीर साझा की है। बता दें कि OnePlus का अगला हैंडसेट वनप्लस 6 का मिड-ईयर का अपग्रेड है। यानी डिज़ाइन और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि, यह ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और कई नए फीचर के साथ आएगा। अब लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी के अधिकारी ने हमें OnePlus 6T की कैमरा परफॉर्मेंस की झलक दी है।

पीट लाउ ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर वनप्लस 6टी का पहला कैमरा सैंपल साझा किया है। उन्होंने इस फोन से कम रोशनी वाली परिस्थितियों में ली गई तस्वीर जारी करके कैमरा परफॉर्मेंस का टीज़र ज़ारी किया है। वनप्लस 6टी का पहला कैमरा सैंपल किसी और डेटा के साथ नहीं आता है, यानी अपर्चर, एक्सपोज़र और सेंसर मैन्युफैक्चरर जैसी जानकारियां नहीं मिल पाई हैं।
Advertisement

OnePlus के CEO द्वारा साझा की गई तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि वनप्लस 6टी फ्लैगशिप मॉडल अच्छी तस्वीरें लेने में सक्षम है। तस्वीर में डिटेल काफी हैं और आसमान का विविड कलर खिलकर आया है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि फोटो ट्राइपॉड इस्तेमाल करके लिया गया था या नहीं।

मज़ेदार बात यह है कि पीट लाउ ने साझा की गई तस्वीर के साथ एक कैपशन इस्तेमाल किया है जिसका अर्थ निकलता है कि यह फिल्टर के साथ आएगा। एक तरह से यह इस फोन में बेहतर लो लाइट शॉट के लिए नाइट मोड होने की ओर इशारा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एक साथ काम करेंगे, ताकि कम रोशनी में तस्वीरें बेहतर आएं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus, Pete Lau, OnePlus 6T Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.