OnePlus 6T आज भारत में होगा लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस आज OnePlus 6T को दिल्ली में लॉन्च करेगी। यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ा डिस्प्ले, लो लाइट फोटोग्राफी समेत कई अन्य खूबियों से लैस होगा।

OnePlus 6T आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी गई है
  • OnePlus 6T की कीमत 549 डॉलर (करीब 40,300 रुपये) से शुरू
  • OnePlus 6T में हैं दो रियर कैमरे
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने सोमवार को लंबे इंतजार के बाद अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को लॉन्च किया था। OnePlus 6T कई मायनों में OnePlus 6 का अपग्रेड है। आज वनप्लस 6टी को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। यह तो तय है कि भारत में वनप्लस 6टी की बिक्री 1 नवंबर से Amazon India पर होगी। लॉन्च इवेंट रात 8:30 बजे शुरू होगा। OnePlus 6T के प्रमुख फीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ा डिस्प्ले, लो लाइट फोटोग्राफी, एंड्रॉयड 9.0 पाई, स्मार्ट बूस्ट ऑप्टिमाइज़ेशन समेत कई अन्य खूबियों से लैस है। गौर करने वाली बात यह है कि OnePlus ने इस बार अपने फ्लैगशिप डिवाइस से हेडफोन जैक हटा लिया है। इसका अर्थ यह हुआ कि अब यूजर को म्यूजिक का आनंद लेने के लिए यूएसबी-टाइप सी या ब्लूटूथ का सहारा लेने होगा। यदि आप घर बैठे लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं तो इवेंट शुरू होने के बाद खबर में दिए लिंक के प्ले बटन पर क्लिक करें।
 

OnePlus 6T की भारत में कीमत और उपलब्धता

वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T की भारत में कीमत और उपलब्धता का खुलासा सोमवार को आयोजित इवेंट के दौरान नहीं हुआ है। यानी भारत में यह हैंडसेट कितने रुपये में बिकेगा इस बात की जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी। बता दें कि, अमेरिकी मार्केट में OnePlus 6T की कीमत 549 डॉलर (करीब 40,300 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिरर ब्लैक वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी+128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को 579 डॉलर (करीब 42,500 रुपये) में बेच जाएगा। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 629 डॉलर (करीब 46,200 रुपये) है।

 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  2. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  3. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  5. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  7. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  8. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  9. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »