OnePlus 6T की बिक्री शुरू, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ है उपलब्ध

वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2018 11:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
OnePlus 6T की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Amazon पर बेचा जा रहा है। चीनी कंपनी ने मंगलवार देर रात को भारत में अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह OnePlus 6 के बाद इस साल का कंपनी का दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। OnePlus 6T के तीन वेरिएंट हैं और इसकी अहम खासियतों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व छोटा डिस्प्ले नॉच शामिल हैं। हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए भी बेचा जा रहा है।
 

OnePlus 6T कीमत, लॉन्च ऑफर

वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। यह सिर्फ मिरर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 45,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

अमेजन इंडिया ने वनप्लस 6टी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफर्स की घोषणा पहले ही कर दी है। Reliance Jio की तरफ से 5,400 रुपये का कैशबैक, आईसीआईसीआई और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay से भुगतान पर 1,000 रुपये कैशबैक, फ्री डेमेज प्रोटेक्शन और बिना ब्याज वाली ईएमआई ऑफर्स मिलेंगे।
 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।
Advertisement

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.